{"_id":"5d6cb7208ebc3e016d62f900","slug":"members-of-sikh-community-protest-against-forceful-conversion-of-minorities-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में हिंदू बेटियों के धर्मांतरण पर दिल्ली में विरोध, फूंका इमरान खान का पुतला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान में हिंदू बेटियों के धर्मांतरण पर दिल्ली में विरोध, फूंका इमरान खान का पुतला
Mon, 02 Sep 2019 06:39 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 02 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
पाक में जबरन धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन करते सिख समुदाय
- फोटो : ANI
पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण के खिलाफ दिल्ली में सिख समुदाय प्रदर्शन कर रहा है। वह पड़ोसी देश में रहने वाले सिख परिवारों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान में पहले एक सिख लड़की को अगवा करके उससे जबरन इस्लाम कबूल कराया गया और फिर एक मुस्लिम युवक के साथ उसका निकाह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं रविवार को कॉलेज जाते समय एक हिंदू लड़की को अगवा करके उसके धर्मांतरण की बात सामने आई है। इसके बाद इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ता के साथ उसका निकाह करा दिया गया। इसे लेकर भारतीयों में रो। है। इसी बीच पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर सिख समुदायों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन
Delhi: Members of Sikh community protest against forceful conversion of minorities in Pakistan. They are also demanding the safety of Sikh families residing there. A Sikh girl was allegedly abducted and converted to Islam in Pakistan. pic.twitter.com/ZEe292vgi3
— ANI (@ANI) September 2, 2019
सिख समुदाय के सदस्य पाकिस्तान उच्चायोग को एक ज्ञापन सौंपने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्हें रोक दिया गया। इससे सिखों को गुस्सा आ गया और उन्होंने हिंसक विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उच्चायोग के बाहर मौजूद पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारियों को अंदर आने से रोकने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे थे और पुलिस पोस्ट पर खड़े हो गए।