फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya MLA Syntar Klas Sunn died due to COVID 19

दुखद: मेघालय के विधायक का कोरोना वायरस से निधन, नहीं लगवाया था कोई टीका

Sat, 11 Sep 2021 12:28 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, शिलांग
पीटीआई, शिलांग Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 11 Sep 2021 12:28 AM IST
सार

निर्दलीय विधायक सिंटार क्लास सुन के निधन पर मुख्यमंत्री संगमा ने शोक प्रकट किया। बता दें कि मेघालय ने अब तक अपने पांच विधायकों को खो दिया है।

विज्ञापन
Meghalaya MLA Syntar Klas Sunn died due to COVID 19
सिंटार क्लास सुन - फोटो : twitter

विस्तार

मेघालय के निर्दलीय विधायक सिंटार क्लास सुन का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। सुन मावफलांग से विधायक थे। उन्होंने कोरोना जांच करवाई थी, इसमें वो पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ती चली गई और मावंगप में अपने आवास पर उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


विधानसभा के एक अधिकारी के मुताबिक, निर्दलीय विधायक सिंटार क्लास सुन ने कोई टीका नहीं लिया था, यह राज्य के सात गैर-टीकाकरण वाले विधायकों में शामिल थे। सुन पर्यावरण पर विधानसभा समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय फुटबॉलर यूजीनसन लिंगदोह के पिता थे।
विज्ञापन


उनकी राजनीति के बारे में बात की जाए तो 2016 में राज्य पीएचई के मुख्य अभियंता के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद वह राजनीति में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में मावफलांग सीट से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मावफलांग के माननीय विधायक सिंटार सुन ने सार्वजनिक सेवा में प्रशंसनीय काम किए थे। उनके परिवार, प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।


बता दें कि सुन के निधन के बाद 2018 के बाद से वर्तमान विधानसभा ने पांच सदस्यों को खो दिया है। 2018 में कांग्रेस विधायक क्लेमेंट मारक की मृत्यु हो गई थी, वहीं अध्यक्ष डोनकुपर रॉय ने 2019 में अंतिम सांस ली। इसी साल कांग्रेस के दो और विधायक डेविड ए नोंग्रुम और डॉ आजाद जमान का 2 फरवरी और 4 मार्च को निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed