फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meghalaya government portfolio allocation cm conrad sangma keeps finance home know details

मेघालयः सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री संभालेंगे 10 पोर्टफोलियो, जानिए किसे क्या मिला?

Sat, 11 Mar 2023 10:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Mar 2023 10:24 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री माजेल एमप्रीन लिंगदोह को कृषि विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जनसंपर्क विभाग और कानून विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
meghalaya government portfolio allocation cm conrad sangma keeps finance home know details
Conrad K Sangma

विस्तार

बीती सात मार्च को मेघालय की कोनराड संगमा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। अब सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। खबर के अनुसार, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के पास वित्त, वन एवं पर्यावरण और गृह विभाग (राजनीतिक) जैसे दस से ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसोंग के पास गृह विभाग (पुलिस), पब्लिक वर्क्स विभाग की जिम्मेदारी होगी। दूसरे उप मुख्यमंत्री एस धर कॉमर्स और इंडस्ट्रीज विभाग की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


मेघालय सरकार के कैबिनेट मंत्री एलेक्जेंडर लालू हेक को पशुपालन विभाग, मतस्य पालन,  प्रकाशन और सचिव प्रबंधन विभाग सौंपे गए हैं। कैबिनेट मंत्री माजेल एमप्रीन लिंगदोह को कृषि विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जनसंपर्क विभाग और कानून विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री पॉल लिंगदोह को कला एवं संस्कृति, सामाजिक कल्याण विभाग, टेक्सटाइल और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Meghalaya Oath Ceremony: कॉनराड संगमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अबु ताहेर मंडल को ऊर्जा विभाग, किरमेन शाइला को गृह विभाग (पासपोर्ट), राजस्व विभाग सौंपा गया है। मार्क्यूज एन. माराक को आवास विभाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग विभाग और जल संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री रक्काम ए. संगमा को सीमा क्षेत्र विकास, शिक्षा विभाग और शाकलायर वर्जरी को श्रम विभाग, खेल एवं युवा मामलों के विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

बता दें कि मेघालय में एनपीपी की सरकार को भाजपा के दो विधायकों समेत कुल 45 विधायकों का समर्थन हासिल है। 27 फरवरी को हुए मेघालय चुनाव में कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी को 26 सीटें मिली और यह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed