फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya CM conrad sangma big statement said NPP will never accept Uniform Civil Code

Meghalaya: मेघालय के सीएम का बड़ा बयान, बोले- एनपीपी समान नागरिक संहिता को कभी स्वीकार नहीं करेगी

Sun, 08 Jan 2023 09:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Jan 2023 09:51 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ चीजें लागू करना चाहती है। हम किसी भी ऐसी चीज को स्वीकार नहीं करेंगे जो मेघालय के लोगों, यहां की संस्कृति और जीवन को प्रभावित करती हो।

विज्ञापन
Meghalaya CM conrad sangma big statement said NPP will never accept Uniform Civil Code
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा - फोटो : Social Media

विस्तार

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन नहीं करती है। मेघालय के मुख्यमंत्री ने कहा कि एनपीपी, एक पार्टी के रूप में, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को स्वीकार नहीं करेगी। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ चीजें लागू करना चाहती है। हम किसी भी ऐसी चीज को स्वीकार नहीं करेंगे जो मेघालय के लोगों, यहां की संस्कृति और जीवन को प्रभावित करती हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी का मतलब होगा कि संपत्ति बच्चों को कैसे हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के बहुत से हिस्सों में संपत्ति सबसे बड़े बेटे के नाम होती है। लेकिन मेघालय कई जनजातियों में वह अधिकार सबसे छोटी बेटी के पास होती है। हम एक राज्य और पार्टी के रूप में, जो राज्य की सांस्कृतिक प्रथाओं को बदल दे, उसे कभी स्वीकार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार कोई केंद्रीय मंत्री करेगा मेघालय में दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले का दौरा
केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के दो दिवसीय दौरे पर 9 जनवरी को जाएंगे। यह जिला बांग्लादेश की सीमा पर स्थित है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह पहली बार है जब कोई केंद्रीय मंत्री इस सीमावर्ती इलाके का दौरा करेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नौ जनवरी को दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स के अम्पाती में केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सरकारी अधिकारी और पक्षकार भी शामिल होंगे। 10 जनवरी को रूपाला क्षेत्र की महिलाओं, डेयरी किसानों और मत्स्य पालन उद्यमियों के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के साथ बातचीत करेंगे। वह सीमा क्षेत्र के समुदायों के साथ बातचीत करने के लिए बांग्लादेश सीमा हाट भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed