फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: BSF takes a big action six Bangladeshis arrested for illegally entering India

Meghalaya: बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारत में अवैध रूप से घुसने पर छह बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2025 08:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, शिलांग
पीटीआई, शिलांग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Feb 2025 08:15 PM IST
सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छह लोगों को संबंधित जिला पुलिस प्रशासन को सौंप दिया गया, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मेघालय की बांग्लादेश के साथ 443 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है, जिसमें से लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा कठिन भौगोलिक आकृति, भूमि अधिग्रहण और अन्य मुद्दों के कारण बिना बाड़ के रह गया है।

विज्ञापन
Meghalaya: BSF takes a big action six Bangladeshis arrested for illegally entering India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अविनाश संब्याल

विस्तार

मेघालय में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने छह बांग्लादेशियों को पकड़ा है। इनमें से कुछ पहले मुंबई में राजमिस्त्री का काम करते थे। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इन सभी छह लोगों को शनिवार को तब पकड़ा गया, जब वे रोजगार की तलाश में फिर मुंबई जाने के लिए बांग्लादेश से मेघालय पहुंचे थे।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ कर्मियों ने अभियान चलाकर छह बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, उनमें से चार पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिले में और दो दक्षिणी गारो हिल्स जिले में पकड़े गए। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनमें एक महिला भी है, जिसने अपने पति का इलाज कराने के लिए मुंबई जाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


मेघालय की बांग्लादेश के साथ 443 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छह लोगों को संबंधित जिला पुलिस प्रशासन को सौंप दिया गया, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मेघालय की बांग्लादेश के साथ 443 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है, जिसमें से लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा कठिन भौगोलिक आकृति, भूमि अधिग्रहण और अन्य मुद्दों के कारण बिना बाड़ के रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घरों में तोड़फोड़, बांग्लादेशी नागरिक पर शक
पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले के उमकियांग गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई घरों में तोड़फोड़ की और संदेह है कि ऐसा करने वाले ये बदमाश बांग्लादेशी नागरिक हैं। पुलिस के मुताबिक, इस बारे में ग्राम प्रधान की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि बदमाश ग्रामीणों की कई चीजें लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed