फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting of the Working Committee should be called said Janardan Dwivedi on new congress president

जनार्दन द्विवेदी बोले, इस्तीफा देने से पहले राहुल को बनानी चाहिए थी कोई व्यवस्था

Tue, 09 Jul 2019 04:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 09 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Meeting of the Working Committee should be called said Janardan Dwivedi on new congress president
जनार्दन द्विवेदी - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रही अटकलों के बीच कहा कि कार्यसमिति की बैठक बुलाई जानी चाहिए, और नाम को लेकर जल्द ही फैसला कर लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

 
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही कवायदों और अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि गांधी को पद छोड़ने से पहले नए अध्यक्ष को लेकर कोई व्यवस्था बनानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्विवेदी ने संवाददाताओं से बातचीत में यह सवाल भी किया कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी के भीतर जो ‘बैठकें’ चल रही हैं, उनके लिए किसने अधिकृत किया है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस्तीफा देने से पहले अगले अध्यक्ष के चयन को लेकर कोई व्यवस्था बनानी चाहिए थी।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने सोमवार को कहा था कि जल्द से जल्द कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाकर निर्णय किए जाएं तथा हो सके तो यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में बुलाई जाए।

गौरतलब है कि गांधी ने पिछले दिनों अपने इस्तीफे की औपचारिक घोषणा की और नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद से अब तक सीडब्ल्यूसी की बैठक को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है।


द्विवेदी ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस में ही बिताया है। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस महासचिव रहे हैं। उन्होंने 2018 में स्वेच्छा से रिटायरमेंट लिया था। जनार्दन द्विवेदी ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी वी नरसिम्हा राव और सोनिया गांधी के साथ काम किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed