फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medicines did not meet the standard Alembic Aurobindo recalled from US market

USFDA: मानक पर खरी नहीं उतरीं दवाई, एलेम्बिक अरबिंदो ने अमेरिकी बाजार से मंगाईं वापस

Tue, 22 Aug 2023 05:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 22 Aug 2023 05:29 AM IST
सार

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स की अमेरिका स्थित सहायक कंपनी टोब्रामाइसिन ऑप्थेलमिक सॉल्यूशन की 82,400 शीशियां वापस मंगा रही है। टोब्रामाइसिन का इस्तेमाल आंखों के संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
Medicines did not meet the standard Alembic Aurobindo recalled from US market
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स और अरबिंदो फार्मा ने अमेरिकी बाजार से अपनी दवाएं वापस मंगाई हैं। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के अनुसार यह कदम मैन्यूफैक्चरिंग संबंधी खामियों के कारण उठाया गया है।

विज्ञापन

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स की अमेरिका स्थित सहायक कंपनी टोब्रामाइसिन ऑप्थेलमिक सॉल्यूशन की 82,400 शीशियां वापस मंगा रही है। टोब्रामाइसिन का इस्तेमाल आंखों के संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अलावा, अरबिंदो फार्मा की अमेरिका स्थित शाखा सीजीएमपी रुफिनामाइड टैबलेट की 48 शीशियां (200 मिलीग्राम, 120 काउंट बोतल में पैक) वापस ले रही है।

विज्ञापन

मौजूदा मैन्यूफैक्चरिंग प्रक्रिया के अनुरूप न होने की वजह से ही वापस मंगा रही है। इस बैच को अप्रूवल से पहले ही जारी कर दिया गया था। कंपनी यूएसपी की 400 एमजी वाली दवा के पैक को भी वापस मंगा रही है। कंपनी ने क्लास-2 वापसी 21 जुलाई को शुरू की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed