{"_id":"574fd9844f1c1baa48109919","slug":"medicine-wrong-medicine-cure-shopper","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने मंत्री को दे दी गलत दवा, आफत में आई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने मंत्री को दे दी गलत दवा, आफत में आई जान
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में दवा दुकानदार ने एक मंत्री को गलत दवा दे दी। जिसके बाद प्रशासन ने उसकी दुकान पर ताला लगवा दिया है। अमर अग्रवाल रमन सिंह सरकार में नगरीय प्रशासन और आबकारी मंत्री है। पहले वो सूबे के स्वास्थ मंत्री थे।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक मंत्री जी का एक कर्मचारी राजधानी रायपुर के एक मेडिकल स्टोर में पहुंचा। उसने डॉक्टर की पर्ची दिखा कर कुछ दवाइयां लीं। दुकानदार पर आरोप है की उसकी दी हुई दवा खाने के बाद मंत्री जी का ब्लड प्रेशर लो हो गया।
विज्ञापन
हालत ये हुई कि मंत्री जी को बैठक छोड़कर घर लौटना पड़ा। डॉक्टरों को बुलाया गया तो पता चला कि मेडिकल स्टोर के दुकानदार ने गलत दवा दे दी है। इसकी पूरी जानकारी जिले के कलेक्टर को दी गई। कलेक्टर ने खाद्य और औषधि विभाग को तलब किया। खाद्य और औषधि विभाग ने तुरंत दुकान पर छापा मार कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
आल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के महासचिव गितेश्वर चंद्राकर ने बताया। नगरीय प्रशाशन विभाग एक दल दवा दुकान को बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद नगरीय प्रशासन विभाग का अमला पुलिस के साथ दुकान तोड़ने के लिए आ पहुंचा। हमारे विरोध के बाद कहीं जाकर कार्रवाई रोकी गई। चंद्राकर का कहना था कि इस घटना के बाद राज्य भर के मेडिकल और केमिस्ट का व्यवसाय करने वालों में भय का वातावरण है