Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Randhir Jaiswal India slam Trump aide Peter Navarro rejects misleading remark on australia protest

MEA: ट्रंप के करीबी पीटर नवारो के बयान पर भारत का पलटवार, विदेश मंत्रालय ने उनके दावों को बताया गलत और भ्रामक

Fri, 05 Sep 2025 04:42 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 05 Sep 2025 04:42 PM IST
सार

भारत ने ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के बयानों को भ्रामक और गलत बताते हुए खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी मजबूत है और इसे प्रभावित नहीं किया जा सकता। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हुए विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र किया और कहा कि भारत अपने प्रवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
MEA Randhir Jaiswal India slam Trump aide Peter Navarro rejects misleading remark on australia protest
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के हालिया बयानों को सख्ती से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने साफ कहा कि नवारो के बयान न केवल गलत हैं, बल्कि भ्रामक भी हैं। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते गहरे हैं और इन्हें भ्रामक बयानों से प्रभावित नहीं किया जा सकता। साथ ही ब्लूमबर्ग की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गुप्त पत्र भेजने वाली रिपोर्ट को गलत बताया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में हो रहे प्रदर्शन पर भी विदेश मंत्रालय ने अपनी बात कही।

विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। यह साझेदारी साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच मजबूत रिश्तों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता कई बदलावों और चुनौतियों से गुजरा है, लेकिन हमेशा मजबूत रहा है। भारत चाहता है कि यह साझेदारी आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर आगे बढ़ती रहे। उन्होंने एच-1बी वीजा के मामले में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गतिशीलता साझेदारी इस रिश्ते का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
विज्ञापन


क्वाड और यूक्रेन पर भारत का रुख
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापारिक मुद्दों पर लगातार बातचीत कर रहा है। उन्होंने क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) को साझा हितों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया और कहा कि इसका अगला नेताओं का शिखर सम्मेलन सदस्य देशों के बीच राजनयिक परामर्श के बाद तय होगा। यूक्रेन संघर्ष पर बोलते हुए जायसवाल ने हालिया शांति प्रयासों का स्वागत किया और कहा कि भारत चाहता है कि सभी पक्ष रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ें। उन्होंने दोहराया कि भारत का रुख स्पष्ट है। संघर्ष का जल्द अंत हो और यूक्रेन में स्थायी शांति स्थापित हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मथुरा में यमुना हुईं विकराल, विश्राम घाट पूरी तरह जलमग्न स्थानीय प्रशासन हुआ अलर्ट

क्या बोले थे पीटर नवारो?
नवारो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी नजदीकियों के लिए जाने जाने जाते हैं। नवारो ने हाल ही में तेल खरीदने के लिए भारत की आलोचना की और कहा था कि यह कदम यूक्रेन संघर्ष को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि भारत यूरोप, अफ्रीका और एशिया के बाजारों में रूसी तेल बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है। अपनी एक टिप्पणी में, उन्होंने यह भी दावा किया कि रूसी तेल खरीद के कारण भारत में सिर्फ ब्राह्मण ही मुनाफाखोरी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में विरोध प्रदर्शन का जिक्र
प्रवक्ता ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को कई शहरों में एंटी-इमिग्रेंट प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान भारत के हाई कमीशन और वाणिज्य दूतावास ऑस्ट्रेलियाई सरकार और भारतीय समुदाय के संपर्क में रहे।

भारत ने वहां के प्रवासी भारतीयों की चिंताओं को ऑस्ट्रेलियाई सरकार तक पहुंचाया। जायसवाल ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने देश की बहुसांस्कृतिक पहचान का समर्थन किया है। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों के योगदान को भी स्वीकार किया है। ऑस्ट्रेलियाई नेताओं ने माना है कि भारतीय समुदाय ने देश की प्रगति और विकास में अहम भूमिका निभाई है।




ये भी पढ़ें- सिद्धारमैया सरकार ने 60 आपराधिक मामले लिए वापस, इसमें शिवकुमार समर्थकों की पत्थरबाजी वाला केस भी

आरिहा शाह मामले पर भारत सख्त
विदेश मंत्रालय ने कहा कि आरिहा शाह मामले में प्रगति हुई है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। भारतीय दूतावास लगातार आरिहा से संपर्क में है, उसे किताबें उपलब्ध कराई गई हैं, मंदिर दर्शन की व्यवस्था की गई है और अन्य कई कदम उठाए गए हैं ताकि उसका पालन-पोषण भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा रहे। सरकार इस मुद्दे को उच्च प्राथमिकता दे रही है।

अफगान जनता के साथ भारत का जुड़ाव बरकरार
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के अफगानिस्तान की जनता के साथ ऐतिहासिक और गहरे रिश्ते हैं। भारत उनकी आकांक्षाओं और विकास की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करता रहेगा। जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत अफगान अधिकारियों से लगातार संपर्क में है और मानवीय सहायता के साथ अफगानिस्तान की जनता को समर्थन देता रहेगा। यह संदेश है कि भारत की प्राथमिकता अफगान जनता का हित है, न कि केवल सत्ता संरचना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed