{"_id":"58ac17ea4f1c1b9954b23f96","slug":"mayawati-rally-in-gonda-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया ने कहा- हार के डर से भाषण में जाति-धर्म ला रहे मोदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
माया ने कहा- हार के डर से भाषण में जाति-धर्म ला रहे मोदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को गोंडा में रैली की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें हार का डर सताने लगा है। पिछले तीन-चार दिन से वह अपने भाषण में जाति और धर्म का एंगल ला रहे हैं। उन्हें सबसे पहले बीजेपी शासित राज्यों में हर गांव में श्मशान घाट बनवाने चाहिए, इसके बाद ही यूपी की बात करनी चाहिए।
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर की रैली में कहा था कि उत्तर प्रदेश में सभी धर्मों के साथ न्याय नहीं होता है। ईद पर बिजली सप्लाई पूरी होती है तो दिवाली पर भी होनी चाहिए। कब्रिस्तान के लिए जमीन उपलब्ध करा रहे हैं तो श्मशान के लिए भी उपलब्ध कराएं।
ईद और दिवाली पर बिजली सप्लाई वाले प्रधानमंत्री के बयान पर मायावती ने कहा कि बीएसपी ने अपने शासन काल में हर जाति और धर्म के लोगों का सम्मान किया है। त्योहारों पर बिजली देने से लेकर कानून व्यवस्था तक, हर जगह बीजेपी ने न्याय किया है।
विज्ञापन
नोटबंदी पर बीजेपी पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि 8 नवंबर से पहले ही इनके लोगों ने अपने सारे पैसे ठिकाने लगा लिए। कई जगह जमीन खरीदने की बात सामने आई है, जिसकी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए।