फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mayawati-Akhilesh Yadav to contest 37-37 seats in loksabha elections

दिल्ली में हुआ माया-अखिलेश के बीच सीटों का बंटवारा, 37-37 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Sat, 05 Jan 2019 02:08 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Sat, 05 Jan 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mayawati-Akhilesh Yadav to contest 37-37 seats in loksabha elections
मायावती व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने अपने स्तर से तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मीटिंग हुई। सूत्र बताते हैं कि सीटों का बंटवारा तय हो गया है। इसमें दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगी। शेष बची सीटों पर गठबंधन में शामिल अन्य दलों को चुनाव लड़ाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मायावती की कोठी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। बताते हैं कि दोनों पार्टी मुखिया के बीच करीब दो घंटे की बैठक हुई, जिसमें सीटों का बंटवारा तय कर दिया गया है। दोनों पार्टियों ने यह फैसला कर लिया है कि किस-किस लोक सभा सीट पर किस पार्टी का प्रत्याशी होगा। बराबर-बराबर सीटों पर प्रत्याशी उतारने के पीछे बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियां चाहती हैं कि किसी तरह का कोई विवाद न हो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 सीटें अन्य दलों के लिए

सूत्र बताते हैं कि गठबंधन के दौरान यह भी गुंजाइश रखी गई है कि राष्ट्रीय लोक दल समेत अन्य दल भी इस गठबंधन में शामिल होने की मंशा जता चुके हैं, उनके लिए 6 सीटें रखी गई हैं।

गौतमबुद्धनगर की सीट बसपा के खाते में

सूत्रों ने यह भी बताया कि गौतमबुद्धनगर की सीट बसपा के खाते में गई है। क्योंकि बहन मायावती का पैतृक गांव बादलपुर यहां पर है। साथ ही जब नए परिसीमन में गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट बनी थी तो बसपा से ही पहले सांसद सुरेंद्र सिंह नागर बने थे।

15 के बाद प्रत्याशी घोषित होने की संभावना

सूत्रों ने बताया कि मायावती का 15 जनवरी को जन्मदिन है। उसी दिन मायावती लखनऊ व दिल्ली में बैठेंगी, संभावना है कि प्रत्याशियों के नाम तय हो जाएंगे। गौतमबुद्धनगर से चुनाव लड़ने के लिए करीब 8 लोग पार्टी से टिकट मांग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed