फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   May Covid-19 cases increase in India during winter? Likely says Harsh Vardhan

कोई भी भगवान या धर्म ये नहीं कहता है कि आप जिंदगी को खतरे में डालकर त्योहार मनाएं : हर्षवर्धन

Sun, 11 Oct 2020 05:17 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 11 Oct 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
May Covid-19 cases increase in India during winter? Likely says Harsh Vardhan
डॉक्टर हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि दुनिया का कोई भी भगवान या धर्म ये नहीं कहता है कि आप जिंदगी को खतरे में डालकर त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना के खिलाफ लड़ाई ही पूरी दुनिया के लिए सर्वोपरि धर्म है। इसलिए मैं कहूंगा कि त्योहारों के दौरान 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' का पालन जरूर करें। बाहर जाने के बजाय घर पर रहकर परिवार के साथ त्योहार मनाएं।

विज्ञापन


दरअसल, देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अगले हफ्ते से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सर्दी में कोरोना के मामले और ज्यादा बढ़ सकते हैं। इसको लेकर डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को 'संडे संवाद कार्यक्रम' में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि SARS Cov 2 एक रेस्पिरेट्री वायरस है और ऐसे वायरस को ठंड के मौसम में बढ़ने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


रेस्पिरेट्री वायरस ठंड के मौसम बेहतर तरीके से पनपते हैं
रेस्पिरेट्री वायरस ठंड के मौसम और कम आर्द्रता की स्थिति में बेहतर तरीके से पनपते हैं। उन्होंने आगे कहा इसको लेकर एक और तथ्य है जिसे ध्यान में रखना आवश्यक है। सर्दियों के दौरान, आवासीय आवासों में भीड़भाड़ होती है। इससे मामले बढ़ सकते हैं इसलिए भारतीय संदर्भ में, यह मानना गलत नहीं होगा कि सर्दियों के मौसम में मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने लापरवाही बरती तो कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा
डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों को आगाह किया कि आप इसे मेरी चेतावनी समझ लें या फिर सलाह, लेकिन अगर त्योहारों के दौरान हमने लापरवाही बरती तो कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा। आने वाले समय में दशहरा, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिसमें लोग बाजार करने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं। 

'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' का पालन जरूर करें
नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली, छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए देश में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। इसलिए मैं कहूंगा कि त्योहारों के दौरान 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' का पालन जरूर करें। बाहर जाने के बजाय घर पर रहकर परिवार के साथ त्योहार मनाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि दुनिया का कोई भी भगवान या धर्म ये नहीं कहता है कि आप जिंदगी को खतरे में डालकर त्योहार मनाएं। 


भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 70 लाख के पार
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70,53,806 हो गए हैं। इसी अवधि में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है। संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed