फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   may 10 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 10 May 2019 06:58 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 10 May 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
may 10 big news all day long update on amarujala
Top News

अयोध्या भूमि विवाद पर सुनवाई आज, मध्यस्थता पैनल की रिपोर्ट पर गौर करेगा सुप्रीम कोर्ट

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अयोध्या विवाद को लेकर गठित शीर्ष अदालत के पूर्व जज जस्टिस एफएम आई कलीफुल्ला की अध्यक्षता वाली मध्यस्था पैनल के रिपोर्ट पर सुनवाई करेगा। सूत्रों के मुताबिक, पैनल ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। गत आठ मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल को आठ हफ्ते में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



अकेले यूपी में आचार संहिता उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले, आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े जारी

चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 504 मामले दर्ज कर चुका है। इनमें से 251 यानी करीब आधों का निस्तारण किया गया है। वहीं, आयोग की वेबसाइट के अनुसार सर्वाधिक 139 मामले अकेले उत्तर प्रदेश से दर्ज किए हैं। लेकिन, दावा किया गया है कि इनमें निस्तारण एक का ही हुआ है। यह मामला प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना को ‘मोदीजी की सेना’ कहा था। आयोग ने योगी से आगे से ध्यान रखने और सावधानी बरतने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..


केदारनाथ के खुले कपाट, जानिए इस धाम की धार्मिक मान्यताएं और रहस्य

9 मई 2019 से बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल गए। करीब 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद कपाट के खुलते ही देश -विदेश से आए सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तों ने बाबा केदान नाथ के दर्शन किए। जब सर्दी पड़ने लगती है तो केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।


पढ़ें पूरी खबर..


जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, चार आतंकी के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर में शोपियां के आशीपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार तड़के शुरू मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद देर रात पूरे इलाके की घेराबंदी की गई। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी है। मुठभेड़ अभी जारी है। आतंकियों की संख्या का अभी पता नहीं चल सका है। सूत्रों की माने तो करीब चार आतंकी छिपे हुए हैं।

पढ़े पूरी खबर..


राफेल विवाद पर सरकार ने की आवेदन खारिज करने की मांग, सुनवाई आज

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि उसने राफेल लड़ाकू विमान की खरीद के मामले में कोई गलत जानकारी अदालत को नहीं दी है। सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट और गैरकानूनी तरीके से हासिल अधूरी आतंरिक नोट के आधार पर पुनर्विचार याचिका दायर करने वालों ने परजूरी (शपथ लेकर गलत बयान देना) आवेदन दाखिल किया है, लिहाजा इसे खारिज किया जाना चाहिए। 

पढ़े पूरी खबर..


राजस्थान में 147 न्यायिक अधिकारियों का तबादला, हाईकोर्ट प्रशासन ने जारी किया आदेश

राजस्थान की नयायपालिका में फेरबदल की तबादला सूची जारी कर दी गई है। हाईकोर्ट प्रशासन ने 147 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है। इसके तहत मुख्य न्यायाधीश के प्रधान निजी सचिव भुवन गोयल को मेडता के जिला एवं सत्र न्यायधीश पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed