फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Masala bond case: We don't trust ED notice to Kerala CM Vijayan, says Congress

Masala Bond Case: 'केरल के सीएम विजयन को ईडी के नोटिस पर हमें भरोसा नहीं', मसाला बॉन्ड केस पर बोली कांग्रेस

Tue, 02 Dec 2025 04:02 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 02 Dec 2025 04:02 PM IST
सार

Masala Bond Case: कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने दावा किया कि केआईआईएफबी के मसाला बॉन्ड में निवेश करने वाली एक कनाडाई कंपनी का दूसरे विवादित कनाडाई समूह एसएनसी-लवलिन से संबंध है। रमेश चेन्निथला ने आरोप लगाया कि बॉन्ड जारी करने का उद्देश्य उसी कंपनी को लाभ पहुंचाना था।

विज्ञापन
Masala bond case: We don't trust ED notice to Kerala CM Vijayan, says Congress
रमेश चेन्निथला, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में केआईआईएफबी मसाला बॉन्ड मामले पर राजनीतिक विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर गंभीर सवाल उठाए और इसे नकली और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मसाला बॉन्ड में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और इसकी जांच कभी न कभी जरूर होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सच्चाई सामने लाने के लिए हर कदम उठाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PMO: केंद्र ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' किया, देश में राजभवनों का नाम लोकभवन किया जाएगा
विज्ञापन


'भाजपा और सीपीआईएम कर रहे ईडी का इस्तेमाल'
रमेश चेन्निथला ने आरोप लगाया कि भाजपा और सीपीआईएम दोनों ही अपनी राजनीतिक जरूरतों के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा,'चुनाव के समय नोटिस भेजा जाता है और चुनाव के बाद कोई कार्रवाई नहीं होती। यह रणनीति सीपीआईएम को फायदा पहुंचाने के लिए है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाला बॉन्ड को लेकर रमेश चेन्निथला का दावा
उन्होंने यह भी दावा किया कि केआईआईएफबी के मसाला बॉन्ड में निवेश करने वाली एक कनाडाई कंपनी का दूसरे विवादित कनाडाई समूह एसएनसी-लवलिन से संबंध है। रमेश चेन्निथला ने आरोप लगाया कि बॉन्ड जारी करने का उद्देश्य उसी कंपनी को लाभ पहुंचाना था।



बता दें कि मुख्यमंत्री विजयन पर पहले भी एसएनसी-लवलिन मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जब वह 1996 में बिजली मंत्री थे। ईडी ने सीएम विजयन, पूर्व वित्त मंत्री टीएम थॉमस आइजैक और सीएम के मुख्य प्रधान सचिव के एम अब्राहम को एफईएमए कानून के तहत नोटिस जारी किया है। यह नोटिस करीब 10-12 दिन पहले भेजा गया था और इसमें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें - Parliament: शीतकालीन सत्र में 8 दिसंबर को होगी वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम मोदी के संबोधन से होगी शुरुआत

किस मामले को लेकर हैं ईडी की जांच?
ईडी की जांच 2000 करोड़ रुपये की उस राशि को लेकर है, जो केआईआईएफबी ने मसाला बॉन्ड के जरिए जुटाई थी। यह रकम राज्य में बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के लिए जुटाई गई थी। कांग्रेस का दावा है कि यह मामला अब सिर्फ वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि राजनीतिक सौदेबाजी का संकेत देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed