फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Married 47 Days Ago Man Dies By Suicide Over 2,000 Instant App Loan after viral morphed picture crime news

Crime: इंस्टेंट लोन एप से लिया ₹2000 का कर्ज; ब्याज न दे पाया तो कंपनी ने वायरल की फर्जी फोटो, शख्स ने दी जान

Wed, 11 Dec 2024 11:25 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 11 Dec 2024 11:25 AM IST
सार

मूल राशि लौटाने के बाद जब पीड़ित ने कहा कि वह ब्याज की राशि नहीं चुका पाएगा तो कंपनी ने उसे कथित तौर पर प्रताड़ित और परेशान किया। कंपनी की तरफ से उसे और उसकी पत्नी को एक नकली तस्वीर के जरिए ब्लैकमेल भी किया गया।

विज्ञापन
Married 47 Days Ago Man Dies By Suicide Over 2,000 Instant App Loan after viral morphed picture crime news
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 27 वर्षीय शख्स ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसे एक इंस्टेंट लोन एप से 2000 रुपये का कर्ज लेने के लिए प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। बताया गया है कि इस युवक की शादी को महज 47 दिन ही हुए थे। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नरेंद्र, जो कि गुजारे के लिए मछली पकड़ने का काम करता था, वह बीते दो महीनों से खराब मौसम के कारण काम पर नहीं जा पा रहा था। इसलिए उसने इंस्टेंट लोन एप के जरिए दो हजार रुपये का कर्ज लेने का फैसला किया। बताया गया है कि नरेंद्र ने कंपनी को कर्ज की मूल राशि लौटा दी थी। हालांकि, इंस्टेंट लोन एप के कर्मियों ने ब्याज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह उससे ब्याज के लिए बड़ी राशि मांगने लगे।
विज्ञापन


जब पीड़ित ने कहा कि वह ब्याज की राशि नहीं चुका पाएगा तो कंपनी ने उसे कथित तौर पर प्रताड़ित और परेशान किया। कंपनी की तरफ से उसे और उसकी पत्नी को एक नकली नग्न तस्वीर के जरिए ब्लैकमेल भी किया गया। यह तस्वीर उसके दोस्तों के साथ भी साझा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, नरेंद्र को इस प्रताड़ना के बारे में किसी को बताना भी मुश्किल लगा और इसके चलते वह परेशान रहने लगा। इस प्रताड़ना को न झेल पाने के चलते शनिवार को उसने घर पर ही फांसी लगा ली। नरेंद्र के परिवारवालों ने इस मामले में पुलिस आयुक्त और जिला कलेक्टर से शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed