फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha Reservation Violence NCP MLA Prakash Solanki Arson pre planned

Maratha Reservation: NCP विधायक प्रकाश सोलंकी का आरोप, घर पर आगजनी पूर्व नियोजित, करीब 3 करोड़ रुपये का नुकसान

Thu, 02 Nov 2023 08:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 02 Nov 2023 08:16 PM IST
सार

महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंकी का आरोप है कि उनके आवास पर आगजनी पूर्व नियोजित थी। उन्होंने कहा कि उपद्रवी उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते थे।

विज्ञापन
Maratha Reservation Violence NCP MLA Prakash Solanki Arson pre planned
एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंकी और उनके घर पर आगजनी (सोशल मीडिया वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार खेमे के विधायक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक प्रकाश सोलंकी का आरोप है कि उनके घर पर आगजनी और हमला पूर्व नियोजित था। उन्होंने कहा कि उपद्रवी उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते थे। बता दें कि मराठा समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान सोमवार (30 अक्तूबर) को बीड जिले में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।
विज्ञापन


हिंसा-आगजनी अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की करतूत
NCP विधायक सोलंकी ने गुरुवार को दावा किया कि मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान महाराष्ट्र के बीड जिले में उनके आवास पर हुई आगजनी के लिए योजना पहले से बनाई गई थी। पूर्व नियोजित हमले का आरोप लगाते हुए प्रकाश ने कहा, बदमाश और अवैध कारोबार से जुड़े लोग उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते थे। यह किसी की जानबूझकर की गई करतूत थी।
विज्ञापन


अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी, 8 लोग गैर मराठा
रिपोर्ट्स के मुताबिक मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने सोमवार को कथित तौर पर सोलंकी के आवास में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के लिए अब तक गिरफ्तार किए गए 21 लोगों में से आठ गैर-मराठा थे। आगजनी के तीन दिन बाद छत्रपति संभाजीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक सोलंकी ने दावा किया कि उनके कुछ राजनीतिक विरोधी उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर तोड़फोड़ करने पहुंचे 200-250 लोग
आगजनी और तोड़फोड़ का विवरण देते हुए सोलंकी ने कहा, वहां 200 से 250 लोग थे जो अपने बैग में पत्थर, पेट्रोल बम और हथियार लेकर अच्छी तरह से तैयार होकर आए थे। हालांकि, हमलावर उनके घर में उस जगह तक नहीं पहुंच सके जहां वह बैठे थे। एनसीपी विधायक ने कहा कि मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों में से कुछ ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की।


2.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच नुकसान
उन्होंने कहा, आंदोलनकारी हमलावरों को रोक रहे थे। इन 200 से 250 हमलावरों में उपद्रवी लोग थे और अवैध कारोबार करने वाले लोग थे... इसे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। मैंने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। नुकसान से जुड़े सवाल पर सोलंकी ने कहा, "मैंने अभी तक सटीक नुकसान की गणना नहीं की है, लेकिन 2.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच नुकसान की आशंका है। कई चार पहिया वाहनों के साथ हमले के दौरान आगंतुकों और पुलिस के दोपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed