{"_id":"678f2ab84d21a95df40b24a9","slug":"maoists-killed-in-gunfight-between-security-forces-and-left-wing-extremists-along-odisha-chhattisgarh-border-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha-Chhattisgarh Border: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सली ढेर; अमित शाह बोले- नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha-Chhattisgarh Border: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सली ढेर; अमित शाह बोले- नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका
Tue, 21 Jan 2025 10:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:33 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और ओड़िशा से विशेष अभियान दल (एसओजी) के का एक संयुक्त दल अभियान में शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के एक संयुक्त दल ने मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक शीर्ष नेता सहित 14 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान भी घायल हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुठभेड़ को नक्सलवाद के लिए एक और बड़ा झटका करार देते हुए कहा है कि सुरक्षाबलों ने 'नक्सल मुक्त भारत' के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह फिर से मुठभेड़
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले सोमवार को इसी अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं थीं तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह फिर से मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 और नक्सली मारे गए। इसके साथ ही अभियान में मारे गए नक्सलियों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये का इनामी भी ढेर
गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य जयराम उर्फ चलपति के रूप में हुई है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। शेष मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मंगलवार को हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली भी मारी गई हैं।
विज्ञापन
19 जनवरी की रात को अभियान शुरू किया गया था
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ का कोबरा बटालियन और ओडिशा से विशेष अभियान दल (एसओजी) के सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल इस अभियान में शामिल है। अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुल्हाड़ीघाट संरक्षित वन क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर 19 जनवरी की रात को अभियान शुरू किया गया था।
दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया
उन्होंने बताया कि सोमवार को अभियान के दौरान दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया और मुठभेड़ स्थल से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल सहित बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और बारूदी सुरंग बरामद किए गए। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं।
जवानों की बहादुरी की सराहना की गई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जवानों की बहादुरी की सराहना की है। शाह ने अपने पोस्ट में लिखा, 'नक्सलवाद को एक और करारा झटका। नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में हमारे सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षाबलों के संयुक्त प्रयासों से आज नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे ले रहा है।'
अलग-अलग मुठभेड़ों में 40 नक्सली मारे जा चुके
इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 40 नक्सली मारे जा चुके हैं। 16 जनवरी को राज्य के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। बाद में माओवादियों ने एक बयान में स्वीकार किया कि 16 जनवरी की मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए थे। पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।