{"_id":"5c5d51bebdec22737a367e83","slug":"maoists-involved-in-murder-of-tdp-leaders-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीपी के नेताओं की हत्या में शामिल माओवादी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीडीपी के नेताओं की हत्या में शामिल माओवादी गिरफ्तार
Fri, 08 Feb 2019 03:29 PM IST
अजय सिंह
न्युज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्युज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 08 Feb 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के कोरापुट जिले के कोडिखाल गांव से शुक्रवार को एक दुर्दांत माओवादी को गिरफ्तार किया गया। सितंबर 2018 में आंध्र प्रदेश में हुई तेदेपा के दो नेताओं की हत्या में उसका हाथ था।
कोरापुट के पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने बताया कि माओवादी की पहचान दांबारू खिला के रूप में की गयी है। कोरापुट पुलिस ने खिला को एक गुप्त जानकारी के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया । उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले साल 23 सितंबर को भाकपा माओवादी ने तेलुगू देशम पार्टी के अराकू विधानसभा क्षेत्र से विधायक किदरी सर्वेश्वर राव तथा तेदेपा के पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की आंध्र प्रदेश के लिविटिपुट्टा में हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि खिला को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने के प्रयास किए जा रहे हैं जो इस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान ही एनआईए को तेदेपा के नेताओं की हत्या में खिला की कथित भूमिका की सूचना मिली थी। तब से उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था।