फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many who joined rahul gandhi rally seems at PM modi rally in gujarat

गुजरात चुनाव: जो दिखे थे राहुल की रैली में पहुंचे पीएम के रोड शो में भी नारे लगाने

Sun, 08 Oct 2017 03:17 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 08 Oct 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
 many who joined rahul gandhi rally seems at PM modi rally in gujarat

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी समेत सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कांग्रेस की ओर से पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टियों के दोनों दिग्गज नेता राज्य में रैली और रोड शो कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इन रैलियों में जुटने वाली जनता से जुड़ा एक सच सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक जो लोग कुछ दिन पहले राहलुल गांधी की रैली में उन्हें सुनने पहुंचे थे, वे पीएम के भाषण को भी सुनने आए। लोगों ने बातचीत में कई वजह बताई, जिसमें ज्यादातर ने कहा कि वे राहुल गांधी को देखने आए थे।
विज्ञापन


हालांकि, कई लोगों में कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी देखी गई। किसान शंकर उदेचा(60) का कहना है कि वो पीएम मोदी को सुनने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे पहले कांग्रेस को वोट देते थे, लेकिन अब उनका झुकाव बीजेपी की तरफ हो गया है। शंकर के गांव सुजानगढ़ के सरपंच भूपत उदेचा का कहना है कि लोगों में कांग्रेस के प्रति नाराजगी है और वे इसलिए यहां पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मण नाम के शक्स के पास 15 बीघा जमीन है और गाय हैं और वे दूध की कीमत पर खासा नाराज है। उसने कहा कि वो राज्य सरकार के काम से खुश नहीं है, लेकिन बीजेपी सपोर्टर होने के नाते वे पार्टी को वोट जरूर देगा।


कुछ लोग ऐसे भी थे जो छोटीला में राहुल गांधी की रैली में भी मौजूद थे। उनमें से एक का कहना है कि वो सिर्फ राहुल गांधी को देखने के लिए यहां आया था। ऐसा ही रमेश गाबू का भी कहना है कि वो सिर्फ राहुल गांधी को देखना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed