{"_id":"68117cf5b7a1e06a5f03ef38","slug":"many-people-died-after-20-foot-long-stretch-collapsed-during-chandanotsavam-festival-in-andhra-pradesh-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh : विशाखापत्तनम में चंदनोत्सवम के दौरान भीषण हादसा; 20 फीट लंबी दीवार गिरने से सात लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh : विशाखापत्तनम में चंदनोत्सवम के दौरान भीषण हादसा; 20 फीट लंबी दीवार गिरने से सात लोगों की मौत
Wed, 30 Apr 2025 06:59 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: शिव शुक्ला
Updated Wed, 30 Apr 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
विशाखापत्तनम में चंदनोत्सवम के दौरान भीषण हादसा
- फोटो : ani
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान भीषण हादसा हो गया। यहां दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए। NDRF और APSDRF की टीम मौके पर मौजूद है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
घटना के बारे में एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया कि घटना रात करीब 2:30 बजे हई थी। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसडीआरएफ के जवान ने बताया कि जैसे ही हमें घटना की सूचना मिली हम लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
वहीं, हादसे के बारे में भाजपा के पूर्व एमएलसी माधव ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो अक्षय तृतीया के अवसर पर घटी है। यह रात में 2.30 बजे हुई। सरकार घटना की जांच करेगी और पीड़ितों को मुआवजा देगी।
विज्ञापन