फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many killed and several injured after bus plunges into 100 feet valley in Alluri district Andhra Pradesh

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी में 100 फीट गहरी घाटी में गिरी बस, दो की मौत, कई घायल

Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्लूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्लूरी Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 28 यात्रियों को ले जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस घाटी में गिर गई, इस हादस में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
many killed and several injured after bus plunges into 100 feet valley in Alluri district Andhra Pradesh
खाई में गिरी बस - फोटो : ani

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 28 यात्रियों को ले जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस घाटी में गिर गई, इस हादस में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री गुडिवाडा अमरनाथ ने रविवार बताया कि हादसा अल्लुरी जिले के पडेरू घाट रोड पर हुआ। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायलों को विशाखापत्तनम केजीएच अस्पताल में भेजा गया
अल्लूरी जिला कलेक्टर सुमित ने कहा बताया कि इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन सभी को विशाखापत्तनम केजीएच अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बाकी को पडेरू जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हम उन सभी को उपचार प्रदान कर रहे हैं। यदि आवश्यक होगा, तो हम घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए विशाखापत्तनम में स्थानांतरित करेंगे। 
विज्ञापन


मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
आगे उन्होंने कहा कि पडेरू घाट रोड के व्यूपॉइंट पर एक आरटीसी बस 100 फीट गहरी घाटी में गिर गई। बस में 28 यात्री सवार थे। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर है कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, जब दुर्घटना हुई तब आरटीसी बस पडेरू से चोडावरम जा रही थी। घाटी में गिरने से पहले बस सात बार पलटी खाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने लोगों की मौत पर दुख जताया 
सीएम जगन मोहन रेड्डी ने लोगों की मौत पर दुख जताया है।  सीएम ने अल्लूरी जिले, अनाकापल्ली और विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टरों को राहत उपाय करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित जिलों के पुलिस प्रशासन को घायलों को अच्छे अस्पतालों में भर्ती कराने और बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया है।


बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे राज्य के उद्योग मंत्री और एएसआर जिला प्रभारी मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने कहा कि सीएम जगन रेड्डी ने मृतकों के परिवारों को दस लाख रुपये और स्थायी लोगों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है। विकलांगता और घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed