{"_id":"5ee74e592f700a57ff1138d4","slug":"mansoon-updates-of-all-states-heavy-rainfall-is-very-likely-to-occur-over-bihar-wb-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के कई राज्यों में पहुंचा मानसून, हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश के कई राज्यों में पहुंचा मानसून, हुई झमाझम बारिश
Mon, 15 Jun 2020 04:03 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने गुजरात और दीव में दस्तक दी है। देश के कई राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया। अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
विज्ञापन
कोंकण और गोवा में भारी वर्षा होने की संभावना है, महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी अलग-अलग समय पर भारी बारिश के संभावना है। यूपी में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। सोमवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन