फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Tiwari rais NRC issue after PM Narendra Modi niece purse snatching case in Delhi

पीएम मोदी की भतीजी से हुई छिनैती में भी घुसा एनआरसी मुद्दा, तिवारी बोले- घुसपैठिए करते हैं ये वारदात

Sun, 13 Oct 2019 06:15 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 13 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari rais NRC issue after PM Narendra Modi niece purse snatching case in Delhi
मनोज तिवारी, अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी से हुई छिनैती की घटना ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में इस तरह की घटनाओं के पीछे अवैध घुसपैठिए जिम्मेदार होते हैं। लेकिन जब इनपर कार्रवाई की बात होती है तो अरविंद केजरीवाल उनके कवच बनकर खड़े हो जाते हैं। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने तिवारी के इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है और कहा है कि केंद्र सरकार को दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली बेहद असुरक्षित हो गई है। यहां पर एक जज के परिवार की महिला के साथ अभद्रता हुई, स्वयं भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी के साथ भी छिनैती की घटना हुई और अब स्वयं प्रधानमंत्री की भतीजी के साथ छिनैती की घटना घटी है। 
विज्ञापन


लेकिन भाजपा दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं करती है। बल्कि, अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए जब भी इस तरह की घटना घटती है, वह गैर जिम्मेदाराना बयान देकर मामला भटकाने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की सुरक्षा मजबूत करने के लिए चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम किया है। इसी तरह के कैमरे के कारण अपराधी पकड़ में आए हैं। भाजपा को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने की बजाय दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।


भाजपा उठाती रही है मुद्दा
दिल्ली भाजपा, राजधानी में अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठाती रही है। उसका कहना है कि दिल्ली में होने वाली ज्यादातर अपराध की घटनाओं के पीछे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए जिम्मेदार होते हैं। इन्हें जल्द से जल्द दिल्ली से बाहर निकालना चाहिए। भाजपा दिल्ली में भी एनआरसी लागू करने की मांग करती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed