{"_id":"5c4e3913bdec22739f756b68","slug":"manohar-parrikar-asked-on-public-stage-how-s-the-josh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में पहली बार सार्वजनिक मंच पर पहुंचे परिकर बोले, ‘हाउज द जोश’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक साल में पहली बार सार्वजनिक मंच पर पहुंचे परिकर बोले, ‘हाउज द जोश’
Mon, 28 Jan 2019 04:34 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: sapna singla
Updated Mon, 28 Jan 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
मनोहर परिकर (फाइल फोटो)
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने इलाज के बाद एक साल में पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूछा ‘हाउज द जोश।’ दरअसल पिछले साल उन्हें पैंक्रियाज में संक्रमण का पता चला था। तब से वह किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
मांडवी नदी पर केबल पुल के उद्घाटन के मौके पर रविवार को परिकर (63) ने लोगों में जोश भरने के लिए बॉलीवुड फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के संवाद ‘हाउज द जोश’ का इस्तेमाल किया। परिकर ने एक सुर में तीन बार ‘हाउज द जोश’ बोला और कहा, ‘मैं अपना जोश आप लोगों में भरता हूं। यहां बैठकर कुछ बोलना चाहता हूं।’ फिल्म का यह संवाद प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं में खासा लोकप्रिय हो गया है।
विज्ञापन
पूर्व रक्षा मंत्री फरवरी, 2018 से अमेरिका, दिल्ली और मुंबई में इलाज के सिलसिले में अस्पताल आते-जाते रहे हैं। वह अपने निजी आवास से ही सरकारी कामकाज देख रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान परिकर और आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाईक की मौजूदगी में केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 5.1 किमी लंबे पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन किया।
विज्ञापन