{"_id":"5f9449ff8ebc3edc1f6642cd","slug":"mannkibaat-prime-minister-narendra-modi-tune-in-at-11-am-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे
Sun, 25 Oct 2020 01:33 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : twitter@ bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 70वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।
विज्ञापन
Tune in at 11 AM tomorrow. #MannKiBaat pic.twitter.com/XJQhA8KaFs
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2020
बता दें कि लोग सुबह 11 बजे डीडी भारती पर पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सांकेतिक भाषा संस्करण देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मन की बात के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों द्वारा पीएम के प्रसारण के तुरंत बाद और उसी दिन रात 8 बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा।
इसके लिए आप 1922 भी डायल कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एक कॉल आएगा, जिसमें आप अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं और अपनी क्षेत्रीय भाषा में 'मन की बात' कार्यक्रम सुन सकते हैं।