फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mann ki baat live: Prime Minister Narendra Modi addressing nation 46th time

46वीं बार देश की जनता को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- तिलक ने अंग्रेजों के सामने नहीं झुके आजाद

Sun, 29 Jul 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Mann ki baat live: Prime Minister Narendra Modi addressing nation 46th time

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 29 जुलाई को एक बार फिर देश की जनता से मन की बात करेंगे। उनका यह मासिक रेडियो कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी ऐप पर लाइव देखा और सुना जा सकता है। आकाशवाणी हिंदी में 'मन की बात' का यह कार्यक्रम खत्म होने के बाद इसे दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। आखिरी बार 24 जून को पीएम ने 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया था।

विज्ञापन


Updates:

-  पीएम मोदी ने कहा, चंद्रशेखर आजाद की बहादुरी और स्वतंत्रता के लिए उनका जुनून इसने कई युवाओं को प्रेरित किया। आजाद ने अपने जीवन को दांव पर लगा दिया लेकिन विदेशी शासन के सामने नहीं झुके।
विज्ञापन


- मोदी ने कहा, लोकमान्य तिलक जी के प्रयासों से ही सार्वजनिक गणेष उत्सव की परंपरा शुरू हुई। सार्वजनिक गणेश उत्सव परम्परागत श्रद्धा और उत्सव के साथ-साथ समाज-जागरण, सामूहिकता, लोगों में समरसता और समानता के भाव को आगे बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बन गया था। वैसे समय वो एक कालखंड था जब जरुरत थी कि देश अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए एकजुट हो, इन उत्सवों ने जाति और संप्रदाय की बाधाओं को तोड़ते हुए सभी को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने अंग्रेजो को आईना दिखाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पीएम ने कहा, मैंने ब्रेन-ड्रेन को ब्रेन-गेन में बदलने की अपील की थी। रायबरेली के दो आईटी प्रोफेशनल्स, योगेश साहू जी और रजनीश बाजपेयी जी ने मेरी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए एक अभिनव प्रयास किया और एक स्मार्ट गांव तैयार किया।

-पीएम ने कहा, रायबरेली के दो आईटी प्रोफेशनल्स योगेश साहू जी और रजनीश बाजपेयी जी ने एक अभिनव प्रयास किया। अपने प्रोफेशनल्स स्किल्स का उपयोग करते हुए योगेश जी औरप रजनीश जी ने मिलकर एक स्मार्ट गांव ऐप तैयार किया है। ये ऐप न केवल गांव के लोगों को पूरी दुनिया से जोड़ रहा है बल्कि अब वे कोई भी जानकारी और सूचना स्वयं खुद के मोबाइल पर ही प्राप्त कर सकते हैं। कुछ दिन पहले मेरी नज़र एक खबर पर गई, जिसमें लिखा था -‘दो युवाओं ने किया मोदी का सपना साकार’। खबरी पढ़ी तो जाना कि कैसे हमारे युवा तकनीक का स्मार्ट और क्रिएटिव उपयोग करके सामान्य व्यक्ति के जीवन में बदलाव का प्रयास करते हैं।

- मोदी ने कहा, मध्यप्रदेश के एक अत्यंत गरीब परिवार से जुड़े एक छात्र आशाराम चौधरी मे जीवन की मुश्किल चुनौतियों को पार करते हुए सफलता हासिल की है। उन्होंने जोधपुर एम्स की एमबीबीएस की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता पायी है। उनके पिता कूड़ा बीनकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मैं उनकी इस सफलता के लिए उन्हें बधाई देता हूं। अनेक छात्रों ने, विपरीत परिस्थियों के बावज़ूद अपनी मेहनत और लगन से कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो हमें प्रेरणा देता है। चाहे वो दिल्ली के प्रिंस कुमार हों, जिनके पिता डीटीसी में बस चालक हैं या फिर कोलकाता के अभय गुप्ता जिन्होंने स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ाई की।

- पीएम ने कहा, जुलाई वह महीना है जब युवा अपने जीवन के उस नये चरण में क़दम रखते हैं।  छात्रों का ध्यान घर से हॉस्टल पर चला जाता है। छात्र पैरेंट्स की छाया से प्रोफेसर्स की छाया में आ जाते हैं। मुझे पूरा यकीन है कि मेरा युवा-मित्र कॉलेज जीवन की शुरुआत को लेकर काफी उत्साही और खुश होंगे।

- छात्र अपने मन को शांत रखें, समझदारी से दोस्त बनाएं। 

- प्रधानमंत्री ने कहा, पिछले दिनों हमारे देश के प्रिय कवि नीरज जी हमें छोड़कर चले गए। नीरज जी की एक विशेषता रही थी, आशा, भरोसा, दृढसंकल्प, स्वयं पर विश्वास हर बात प्रेरणा दे सकती है। मैं नीरज जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।


- पीएम ने कहा, हम सबका दायित्व बनता है कि हम प्रकृति प्रेमी बनें, प्रकृति के रक्षक बनें, प्रकृति के संवर्धक बनें, जिससे प्रकृतिदत्त चीजों में संतुलन बनेगा।

- थाईलैंड की गुफा में बच्चों का रेस्क्यू धैर्य और एकजुटता दिखाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed