{"_id":"5dad30eb8ebc3e939f40882b","slug":"manmohan-singh-would-never-visit-kartarpur-corridor-on-pakistan-invite-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर के लिए पाक के बुलावे पर कांग्रेस बोली- उनके निमंत्रण पर नहीं जाएंगे मनमोहन सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
करतारपुर के लिए पाक के बुलावे पर कांग्रेस बोली- उनके निमंत्रण पर नहीं जाएंगे मनमोहन सिंह
Mon, 21 Oct 2019 10:09 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पाकिस्तान की तरफ से आए बुलावे को लेकर कहा है कि मनमोहन सिंह कभी भी पड़ोसी देश की सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान नहीं जाएंगे। हालांकि कांग्रेस के प्रवक्ता प्रणव झा ने कहा कि मनमोहन सिंह एक श्रद्धालु के तौर पर पहले जत्थे का हिस्सा होंगे जो भारतीय श्रद्धालुओं के साथ करतारपुर गुरुद्वारा के दर्शन के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री को उद्घाटन समारोह में भाग लेने जाना होता तो, निमंत्रण भारत सरकार की तरफ से आना होगा ना कि पाकिस्तान की तरफ से। झा ने आगे कहा कि याद रखिए, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपने 10 साल के कार्यकाल में एक बार भी पाकिस्तान नहीं गए।
विज्ञापन
इसस पहले, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि नौ नवंबर को होने वाले करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक आम आदमी की तरह आने पर उनका स्वागत है।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह ने पहले ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के इस्लामाबाद के निवेदन को ठुकरा दिया था। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया ने कुरैशी के बयान के हवाले से बताया कि मनमोहन सिंह का एक आम श्रद्धालु के तौर पर आने पर स्वागत किया जाएगा।
कुरैशी ने कहा था कि सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
यह कॉरिडोर भारत के पंजाब में स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारा को पाकिस्तान के करतारपुर से जोड़ेगा। करतारपुर में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के आखिरी दिन गुजारे थे। इसी बीच, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आठ नवंबर को भारत के हिस्से का उद्घाटन करने की उम्मीद है।