फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manmohan Singh on Indian Economy, says Modi government is not accepting the word recession

मनमोहन सिंह का केंद्र पर निशाना, कहा- ‘मंदी’ शब्द को मान ही नहीं रही मोदी सरकार

Wed, 19 Feb 2020 09:04 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 19 Feb 2020 09:04 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ‘मंदी’ शब्द को ही नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि असली खतरा यह है कि यदि समस्याओं को ही नहीं पहचाना जाएगा तो सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए विश्वसनीय जवाब खोजने की उम्मीद करना ही बेमानी है।

विज्ञापन
Manmohan Singh on Indian Economy, says Modi government is not accepting the word recession
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ‘मंदी’ शब्द को ही नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि असली खतरा यह है कि यदि समस्याओं को ही नहीं पहचाना जाएगा तो सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए विश्वसनीय जवाब खोजने की उम्मीद करना ही बेमानी है।

विज्ञापन


मोंटेक सिंह अहलूवालिया की किताब की लांचिंग पर सिंह ने कहा कि योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने अच्छी किताब लिखी है। उन्होंने इसमें यूपीए सरकार के कमजोर पहलुओं का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर बहस होनी चाहिए और होगी भी क्योंकि आज देश में ऐसी सरकार है जो मंदी जैसे शब्द को ही स्वीकार नहीं कर रही है। यह हमारे देश के लिए सही नहीं है। यदि आप जिस समस्या का सामना कर रहे हैं, उसे स्वीकार नहीं करेंगे तो उसके समाधान के लिए विश्वसनीय जवाब नहीं खोज सकते। यही असली खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह किताब देश के भविष्य के विकास में बहुत मददगार साबित होगी। मोंटेक ने किताब में उन बिंदुओं के बारे में उल्लेख किया है जिससे देश की अर्थव्यवस्था के 2024-25 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में मदद हो सकती है। साथ ही कहा कि ऐसी उम्मीद करने की कोई वजह नहीं है कि अगले तीन साल की अवधि में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। सिंह ने 1990 के दशक में आर्थिक सुधार शुरू करने में मदद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पी चिदंबरम, और अहलूवालिया की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed