फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur violence incident national women commission chief rekha sharma said no response from authorities

Manipur: मणिपुर मामले में कार्रवाई ना करने को लेकर घिरे महिला आयोग ने बताई सच्चाई, जारी किए पत्र

Fri, 21 Jul 2023 02:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 21 Jul 2023 02:32 PM IST
सार

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दावा किया कि आयोग को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी और वीडियो वायरल होने के बाद आयोग ने मामले में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
manipur violence incident national women commission chief rekha sharma said no response from authorities
महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर हिंसा मामले में कार्रवाई ना करने का आरोप झेल रहे राष्ट्रीय महिला आयोग ने अब इस पर सफाई दी है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि आयोग ने बीते तीन महीनों में तीन बार ही मणिपुर में प्राधिकारियों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बारे में जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। 
विज्ञापन


महिला आयोग ने दी सफाई
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 12 जून को शिकायत मिली थी लेकिन आयोग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। ये घटना चार मई की थी और इसका वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ, जिससे देशभर में इस घटना को लेकर गुस्सा है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इन रिपोर्ट्स पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दावा किया कि आयोग को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी और वीडियो वायरल होने के बाद आयोग ने मामले में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। अधिकारियों से घटना को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग ने दिखाए पत्र
रेखा शर्मा ने कहा कि आयोग को महिलाओं से जुड़ी कई अन्य शिकायतें जरूर मिली थी और इनके लिए आयोग ने मणिपुर के अधिकारियों से तीन बार संपर्क किया। रेखा शर्मा ने मणिपुर के प्राधिकारियों को भेजे पत्र भी साझा किए। ये पत्र 18 मई, 29 मई और 19 जून को लिखे गए थे। मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में इसके खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। सरकार, विपक्ष के निशाने पर आ गई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

मणिपुर में मैतई समुदाय को जनजातीय आरक्षण देने की मांग के चलते राज्य बीते तीन महीने से हिंसा की आग में जल रहा है। अभी तक इस हिंसा में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed