फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence: Heavy firing in Imphal East; Security forces clash with terrorists amid recovery of weapons

मणिपुर हिंसा: इंफाल पूर्व में भारी गोलीबारी; हथियारों की बरामदगी के बीच सुरक्षा बलों की आतंकियों से झड़प

Tue, 27 Feb 2024 09:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 Feb 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Manipur Violence: Heavy firing in Imphal East; Security forces clash with terrorists amid recovery of weapons
Manipur - फोटो : Amar Ujala

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में मंगलवार शाम एक बार फिर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई है। गोलीबारी कथित तौर पर सशस्त्र समूह और एक अतिरिक्त एसपी के सुरक्षा गार्ड में हो रही है। हालांकि, हमले के अपराधियों और इसके पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सुरक्षाबलों के जवान स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए हैं। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी। किसी के भी हताहत होने की खबर अभी तक नहीं है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह गोलीबारी मणिपुर के इम्फाल पूर्व के वांगखेई इलाके में हो रही है। उस क्षेत्र में अतिरिक्त एसपी का आवास भी है। बताया जा रहा है कि आवास के पास गोलीबारी की सूचना है। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। अधिक जानकारी का पता लगाने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी सक्रिय रूप से मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में ऑपरेशन के दौरान हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सैन्य उपकरणों की बरामदगी के बाद सुरक्षा बल आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी), सेना की सिख रेजिमेंट और मणिपुर पुलिस के जवानों ने कथित तौर पर तब जवाब दिया, जब आतंकवादियों ने सोमवार (फरवरी) की रात 11 बजे के आसपास सेनपजाई और कांग्लाथेई पहाड़ी श्रृंखलाओं में ऊंचे स्थानों से बिष्णुपुर जिले के उयुमाखोंग और नगंगखलावई गांवों की ओर गोलीबारी शुरू कर दी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झड़पें मंगलवार रात को चुराचांदपुर जिले के डंपी रिज और मोलजंग के आसपास असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और आईआरबी द्वारा किए गए संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद हुईं। इस दौरान सेना ने युद्धक जैसे हथियार बरामद किए।

मणिपुर के घाटी क्षेत्रों में फिर से अफस्पा करने का आग्रह
जानकारी यह भी मिली है कि मणिपुर के एक आदिवासी संगठन आदिवासी एकता समिति (सीओटीयू) ने केंद्र सरकार से राज्य की इंफाल घाटी में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) को फिर से लागू करने का आग्रह किया है। सीओटीयू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 'अव्यवहारिकता और असंभवता' के कारण पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग के संबंध में मणिपुर सरकार के हालिया आदेश को रद्द करने का आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त आदिवासी निकाय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मणिपुर की इंफाल घाटी के 19 पुलिस स्टेशनों में एएफएसपीए को फिर से लागू करने की अपील की है। यह ज्ञापन मणिपुर में कांगपोकपी जिले के उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री को दिया गया।


मणिपुर पुलिस अधिकारी का अपहरण
मैतेई कार्यकर्ता संगठन अरामबाई तेंगगोल ने मंगलवार शाम मणिपुर के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अपहरण कर लिया। गनीमत रही कि कुछ घंटों के भीतर उन्हें बचा लिया गया। मणिपुर पुलिस के ऑपरेशंस सेल में तैनात एएसपी अमित कुमार को अरामबाई तेंगगोल सदस्यों के एक समूह ने वांगखेई में उनके आवास से उठा लिया, जो गोलियां चलाते हुए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed