{"_id":"673c2662d7cdc0766c037d2e","slug":"manipur-violence-bjp-led-nda-mlas-meeting-kuki-militants-state-government-news-in-hindi-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: एनडीए विधायकों ने कुकी उग्रवादियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की; छह की हत्या को लेकर पास किया प्रस्ताव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: एनडीए विधायकों ने कुकी उग्रवादियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की; छह की हत्या को लेकर पास किया प्रस्ताव
Tue, 19 Nov 2024 11:49 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:49 AM IST
सार
मणिपुर में शांति सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। विधायकों में मणिपुर के मंत्रियों और विधायकों के आवासों पर हुए हमले की भी निंदा की।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा
- फोटो : PTI
विस्तार
मणिपुर के जिरीबाम में सात दिनों के भीतर तीन महिलाओं और तीन बच्चों का शव मिलने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के विधायकों की एक बैठक में कूकी उग्रवादियों के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का प्रस्ताव अपनाया गया। यह बैठक सोमवार की रात को हुई, जिसमें 25 विधायक शामिल हुए। बैठक में मामले को तुरंत केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने का निर्णय लिया गया। इस बैठक को लेकर एक बयान भी जारी किया गया है।
कूकी उग्रवादियों के खिलाफ अभियान
बयान में बताया गया, "सात दिनों के भीतर तीन महिलाओं और तीन मासूम बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार कूकी उग्रवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया जाएगा।" बयान में कूकी उग्रवादियों को गैर संगठन घोषित करने की बात कही गई। यह भी बताया गया कि केंद्र 14 नवंबर के आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से अफ्स्पा लगाने की समीक्षा करेगा।
अगर इन आदेशों को निर्धारित अवधि के भीतर लागू नहीं किया जाता है तो सभी एनडीए विधायक मणिपुर के लोगों के साथ परामर्श करके आगे की कार्रवाई तय करेंगे। मणिपुर में शांति सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। विधायकों में मणिपुर के मंत्रियों और विधायकों के आवासों पर हुए हमले की भी निंदा की। उच्चाधिकार प्राप्त समिति के निष्कर्षों के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में अनुपस्थित विधायकों को मिला नोटिस
बता दें कि इस बैठक में सात विधायक चिकित्सा संबंधी और अनऔपचारिक जानकारी का हवाला देते हुए अनुपस्थित रहे। 11 विधायकों के खिलाफ बिना कारण बताए बैठक में अनुपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया गया है। पिछले साल मई से इंफाल घाटी के मैतेई और आसपास की पहाड़ियों पर स्थित कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन