मणिपुर में फिर बवाल: ड्रग्स बरामदगी के बाद भीड़ ने सुरक्षा वाहनों में लगाई आग, 18 लोग घायल; हालात तनावपूर्ण
Manipur Violence: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त होने के बाद भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान 18 नागरिक घायल हुए और दो सुरक्षा बलों के वाहनों में आग लगा दी गई। अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में ड्रग्स बरामदगी के बाद हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। भीड़ हिंसा में कम से कम 18 लोग घायल हो गए, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने सुरक्षा बलों के दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना इम्फाल स्थित बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद शुरू हुई।
कैसे हुई कार्रवाई?
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ड्रग तस्कर मोहम्मद साबिर अहमद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से लगभग 6.74 किलोग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसे छह कंटेनरों में छिपाया गया था।
भीड़ हिंसा कैसे भड़की?
जांच के दौरान आरोपी से मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा बल आगे की कार्रवाई के लिए बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके की ओर बढ़े। इसी दौरान थिनुंगेई के पास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अफवाहें फैल गईं, जिसके चलते भीड़ ने सुरक्षा बलों की आवाजाही रोक दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी।
स्थिति पर काबू पाने की कोशिश
हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और न्यूनतम बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटना में 18 लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।
गिरफ्तारी और जांच जारी
हिंसा के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में फ्लैग मार्च कर स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.