फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Unknown gunmen shot dead four people in Churachandpur district, tension in the area

मणिपुर: चुराचांदपुर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या की, इलाके में तनाव

Mon, 30 Jun 2025 04:07 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 30 Jun 2025 04:07 PM IST
सार

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हिंसा के शिकार हुए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। 

विज्ञापन
Manipur Unknown gunmen shot dead four people in Churachandpur district, tension in the area
इंफाल ( सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले साल से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में एक 60 वर्षीय महिला भी शामिल है।  

विज्ञापन


हमला चुराचांदपुर जिले के मोंगजंग गांव के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जब पीड़ित कार में यात्रा कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोंगजंग गांव चुराचांदपुर शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित है। चुराचांदपुर जिला मुख्यालय में मौजूद एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार पीड़ितों को नजदीक से गोली मारी गई।  
विज्ञापन


सोमवार शाम को जारी एक बयान में यूनाइटेड कुकी नेशनल लिबरेशन आर्मी (यूकेएनएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान थेनखोथांग हाओकिप उर्फ थापी (48), सेखोगिन (34), लेंगोहाओ (35) और फाल्हिंग (72) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से 12 से अधिक खाली गोलियों के खोखे भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में भेजा गया है। घटना के बाद एक बार फिर से इलाके में तनाव फैल गया है। बता दें कि चुराचांदपुर जिला हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed