फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Priyanka asked a sharp question- when will Modi government wake up

Manipur: 'जिरिबाम में CRPF जवान का बलिदान दुखद, कब जागेगी मोदी सरकार'; प्रियंका ने केंद्र से पूछा तीखा सवाल

Mon, 15 Jul 2024 03:33 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 15 Jul 2024 03:33 AM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मणिपुर की हिंसा में सीआरपीएफ की मौत के बाद केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि राज्य पूरी तरह बिखर गया है। मोदी सरकार अपनी नींद से कब जागेगी।

विज्ञापन
Manipur: Priyanka asked a sharp question- when will Modi government wake up
प्रियंका गांधी - फोटो : pti

विस्तार

मणिपुर में सीआरपीएफ जवान की हत्या के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर वार किया। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य पूरी तरह से बिखर चुका है, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब अपनी नींद से जागेंगे?
विज्ञापन


मणिपुर में पिछले कई महीनों से हिंसा का माहौल बना हुआ है। इसी बीच सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। बता दें कि मणिपुर की हिंसा और इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने एक्स पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा, "मणिपुर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में एक जवान की शहादत की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना।" उन्होंने कहा, "पिछले साल 3 मई को शुरू हुई हिंसा आज भी जारी है। एक राज्य पूरी तरह से बिखर चुका है। आखिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री कब अपनी नींद से जागेंगे?"
विज्ञापन


यह है घटना
पुलिस ने बताया कि मणिपुर के जिरीबाम जिले के मोंगबंग गांव में रविवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी 43 वर्षीय अजय कुमार झा के रूप में हुई है। उसे सिर में गोली लगी थी और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी मात्रा में हथियार बरामद
मणिपुर पुलिस ने इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों से भारी संख्या में हथियार जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि इंफाल ईस्ट जिले से एक एके-56 राइफल, एक एसएलआर, एक स्थानीय निर्मित एसएलआर, एक .38 पिस्टल, चार 9एमएम की पिस्टल, एक .32 बोर की पिस्टल, दो हैंड ग्रेनेड और 25 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इंफाल ईस्ट के हेनगेंग चिंग इलाके में तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें ये हथियार बरामद हुए। वहीं एक अन्य ऑपरेशन में पुलिस ने इंफाल वेस्ट के खुयातोंग और नागामपल इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया जिसमें पुलिस ने एक एक्सकैलिबर राइफल, 7.62 एमएम एआर घातक, एक एमए-3, एमके-2 राइफल और कारतूस जब्त किए गए। इंफाल वेस्ट जिले में ही पुलिस ने वाहन चुराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक वाहन जब्त किया है। पुलिस ने इनके पास से भी एक .45 पिस्टल और एक 9 एमएम पिस्टल के साथ ही कारतूस भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed