फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur News: National People's Party MLA N Kayisii dies at 58, News in hindi

Manipur: एनपीपी विधायक एन. काइसी का 58 साल की उम्र में निधन; सीएम बीरेन सिंह ने घर पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Sat, 18 Jan 2025 06:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 18 Jan 2025 06:50 PM IST
सार

मणिपुर के पूर्व आदिवासी और पहाड़ी क्षेत्र विभाग मंत्री और तडुबी निर्वाचन क्षेत्र से एनपीपी के मौजूदा विधायक एन. काइसी का निधन हो गया है। बता दें कि, नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधायक ने लंबी बीमारी के चलते 58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है।

विज्ञापन
Manipur News: National People's Party MLA N Kayisii dies at 58, News in hindi
नेशलन पीपुल्स पार्टी के विधायक एन. काइसी का निधन - फोटो : assembly.mn.gov.in / X / @NBirenSingh

विस्तार

मणिपुर के पूर्व मंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक एन काइसी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। नागा मूल के विधायक एन. काइसी सेनापति जिले के ताडुबी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और एनपीपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


सीएम बीरेन सिंह ने निधन पर जताया शोक
वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने एनपीपी विधायक एन. काइसी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मणिपुर के लोगों के लिए उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री उन्होंने श्रद्धांजिल अर्पित करने के लिए उनके आवास पर गए और अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन




उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा- सीएम
सीएम बीरेन सिंह ने कहा, 'काइसी मृदुभाषी, बहुत अच्छे इंसान और अच्छे नेता थे। जब वह बीमार थे, तब मैंने उनसे दो बार संपर्क किया था। उनके निधन पर बहुत दुख हुआ।' वहीं सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने कहा, 'ताडुबी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित विधायक एन काइसी के निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ है। मणिपुर के लोगों के लिए उनकी सेवा और हमारे राज्य की भलाई के लिए उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा।'

2017-2020 तक राज्य सरकार में मंत्री थे एन. काइसी
उन्होंने कहा, 'दुख की इस घड़ी में, मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार, प्रियजनों और उन सभी लोगों के साथ हैं, जो उनका बहुत सम्मान करते थे। उनकी आत्मा को शांति मिले और हम उनके द्वारा किए गए काम को जारी रखकर उनकी स्मृति का सम्मान करें।' एनपीपी विधायक एन. काइसी 2017-2020 तक जनजातीय और पहाड़ी क्षेत्र विभाग के मंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed