फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur kuki bjp mla Paolienlal Haokip demand three separate union territories in state accused meite cm

Manipur: मणिपुर को तीन केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने की मांग, भाजपा विधायक बोले- तभी हिंसा रुक सकती है

Sun, 30 Jul 2023 03:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Jul 2023 03:04 PM IST
सार

हाओकिप के सुझाव के आलोचकों का कहना है कि बंटवारे से राज्य में कुकी, मैतई और नागा जनजाति के अलग-अलग क्षेत्र बन जाएंगे लेकिन जिन जगहों पर मिश्रित आबादी है, वहां काफी परेशानी होगी। 

विज्ञापन
Manipur kuki bjp mla Paolienlal Haokip demand three separate union territories in state accused meite cm
सीएम बीरेन सिंह और कुकी विधायक हाओकिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुकी नेता और भाजपा विधायक पाउलेनलाल हाओकिप का कहना है कि मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए राज्य को तीन केंद्र शासित प्रदेशों में बांट देना चाहिए। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में हाओकिप ने मणिपुर के जातीय अलगाव को राजनीतिक और प्रशासनिक मान्यता देने की वकालत की है। बता दें कि कुकी समुदाय के नेता पहले भी कुकी जनजाति के लोगों के लिए अलग प्रशासन की मांग कर चुके हैं। भाजपा विधायक की ये मांग भी एक तरह से कुकी नेताओं की अलग राज्य की मांग को समर्थन है। 
विज्ञापन


मैतई संगठन बंटवारे के खिलाफ
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और मैतई संगठनों के समूह COCOMI (कॉर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटेग्रिटी) मणिपुर के किसी भी बंटवारे की मांग का विरोध कर चुके हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, केंद्र सरकार भी राज्य के बंटवारे के समर्थन में नहीं है। हाओकिप के सुझाव के आलोचकों का कहना है कि बंटवारे से राज्य में कुकी, मैतई और नागा जनजाति के अलग-अलग क्षेत्र बन जाएंगे लेकिन जिन जगहों पर मिश्रित आबादी है, वहां काफी परेशानी होगी। 
विज्ञापन


हिंसा में अब तक मारे गए 160 से ज्यादा लोग
बता दें कि मणिपुर में हिंसा की शुरुआत तीन मई से हुई थी और अब तक यह जारी है। इस हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापन झेल रहे हैं। राज्य में मैतई समुदाय की आबादी करीब 53 प्रतिशत है और यह अधिकतर इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं नागा और कुकी जनजाति के लोगों की संख्या कुल आबादी की 40 प्रतिशत है और यह राज्य के पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुराचांदपुर जिले की सैकोट सीट से भाजपा विधायक हाओकिप और अन्य कुकी नेता मानते हैं कि बहुमत वाला समुदाय राज्य के संसाधनों के आवंटन को नियंत्रित कर रहा है। कुकी नेता ने आदिवासियों की जमीन को संरक्षित वन क्षेत्र घोषित करने पर भी नाराजगी जाहिर की और आरोप लगाया कि आदिवासियों को उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। 


कुकी समुदाय का ये है आरोप
भाजपा विधायक ने कहा कि इस साल मणिपुर सरकार ने वन कानून के तहत वनों की सुरक्षा के नाम पर कई कुकी गांवों पर बुलडोजर चलवा दिया था। परिसीमन रिपोर्ट पर रोक लगने से भी कुकी समुदाय में नाराजगी है। कुकी नेताओं का मानना है कि उनके समुदाय की जनसंख्या को देखते हुए परिसीमन के बाद उनकी सीटों की संख्या बढ़ सकती है। मैतई संगठन कुकी समुदाय पर ड्रग तस्करी में शामिल होने और म्यांमार से अवैध रूप से भारत में दाखिल होने का भी आरोप लगाते हैं। हालांकि कुकी समुदाय इन आरोपों को खारिज करता है। कुकी विधायक हाओकिप का कहना है कि कुकी समुदाय ने अंग्रेजों से भी लड़ाई लड़ी थी और सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में कुकी समुदाय के लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed