फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Huge quantity of arms ammunition recovered in joint operation of Indian Army militants arrested

मणिपुरः भारतीय सेना के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद, तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2025 02:53 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 27 Jan 2025 02:53 PM IST
सार

चांदेल जिले में, असम राइफल्स ने गामनगाई और फेजंग के बीच एक सफल ऑपरेशन चलाया और एक 9 मिमी पिस्टल, एक देशी मोर्टार (पोम्पी), एक इम्प्रॉवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी, लगभग 1 किग्रा), ग्रेनेड्स, गोलाबारूद और युद्ध सामग्री बरामद की।

विज्ञापन
Manipur Huge quantity of arms ammunition recovered in joint operation of Indian Army militants arrested
हथियार और गोलाबारूद बरामद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मणिपुर में भारतीय सेना और अन्य सुरक्षाबलों के संयुक्त ऑपरेशन में पिछले एक सप्ताह में भारी मात्रा में हथियार और बरामद की गई है। संयुक्त ऑपरेशन में भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल शामिल रहे। इस दौरान थौबल, तैंग्नोपॉल, बिष्णुपुर, चुराचंदपुर, इंफाल पश्चिम, नोने, जिरीबाम और ककचिंग जिलों से 35 हथियारों, गोलाबारूद और युद्ध सामग्री की बरामदगी की। सुरक्षाबलों ने इस दौरान तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोहिमा में बताया कि खुफिया जानकारी पर पर भारतीय सेना ने असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के समन्वय में बिष्णुपुर जिले के बुङते चिरु गांव के उत्तर में लुंगखोंगजांग रेंज में एक संयुक्त अभियान चलाया। इसमें एक संशोधित स्नाइपर राइफल, पांच 9 मिमी पिस्टल, दो सिंगल बैरल राइफल्स, ग्रेनेड्स, गोलाबारूद और युद्ध सामग्री बरामद की।
विज्ञापन


इसी तरह से भारतीय सेना ने चुराचंदपुर जिल की सीमा क्षेत्रों में खुगा नदी के पास और डम्पी रेंज के किनारे एक और अभियान शुरू किया और एक 9 मिमी सब मशीन गन, एक .303 राइफल, एक पिस्टल, एक सिंगल बैरल ब्रीच लोडेड गन, एक देशी मोर्टार, एक ग्रेनेड लॉन्चर, ग्रेनेड्स, गोलाबारूद और युद्ध सामग्री बरामद की। इसी दिन तैंग्नोपॉलस जिले में, असम राइफल्स ने भारत-म्यांमार सीमा पर यांगोउपोकपी के पास घुसपैठ के प्रयासों की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) से जुड़ा हुआ है। इसी तरह से असम राइफल्स ने नोने जिले के माओहिंग क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जहां से एक 9 मिमी देशी पिस्टल, एक .303 राइफल, एक इम्प्रॉवाइज्ड प्रक्षिप्त लॉन्चर, ग्रेनेड्स, गोलाबारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह से असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस द्वारा थौबल जिले के नगमुखों फंगी चिंग (लेइंगंगपोकपी) क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान एक देशी पिस्टल, एक सिंगल-बोर देशी राइफल, दस नंबर . 36 हैंड ग्रेनेड्स, गोलाबारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई। उसी दिन, असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में थौबल जिले के हीरोक और वांगजिंग के बीच एक क्षेत्र में दो केसीपी (पीडब्ल्यूजी) उग्रवादियों को गिरफ्तार किया, उनके पास दो 9 मिमी पिस्टल, गोलाबारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन



इसी तरह से असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने जिरीबाम जिले के जायरावन और उचाटोल के बीच एक कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें एक कार्बाइन, एक सिंगल बैरल गन, ग्रेनेड्स और गोलाबारूद की बरामदगी हुई। चांदेल जिले में, असम राइफल्स ने गामनगाई और फेजंग के बीच एक सफल ऑपरेशन चलाया और एक 9 मिमी पिस्टल, एक देशी मोर्टार (पोम्पी), एक इम्प्रॉवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी, लगभग 1 किग्रा), ग्रेनेड्स, गोलाबारूद और युद्ध सामग्री बरामद की। इंफाल पश्चिम जिले में, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त खोज अभियान चलाया और पोतसांगबाम खुलेन हिल रेंज में एक स्वयं लोडिंग राइफल, एक कार्बाइन मशीन गन, एक .32 कैलिबर देशी पिस्टल, दो 51 मिमी मोर्टार, ग्रेनेड्स और गोलाबारूद बरामद किए। इसी तरह से ककचिंग जिले में, असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त खुफिया आधारित अभियान चलाया और थंगजाओ मामांग चिंग क्षेत्र में एक संशोधित .303 स्नाइपर राइफल, एयरगन राइफल, ग्रेनेड्स, गोलाबारूद और युद्ध सामग्री बरामद की। इसी तरह से इंफाल पश्चिम जिले में, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त खोज अभियान चलाया और सेकमाई (टेंडोंग्यान) क्षेत्र में एक .303 राइफल, एक 9 मिमी पिस्टल, एक .32 कैलिबर पिस्टल, हैंड ग्रेनेड्स और गोलाबारूद बरामद किए। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों और बरामद हथियार और अन्य सामान मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed