फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur govt introduces 'no work, no pay' rule for officials

Manipur: बिना बताए गैरहाजिर रहने वाले सरकारी कर्मियों पर होगी कार्रवाई, 'काम नहीं तो वेतन नहीं' का नियम लागू

Thu, 07 Mar 2024 04:43 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 07 Mar 2024 04:43 AM IST
सार

Manipur: मणिपुर सरकार बिना वाजिब कारण के अपने कार्यालयों से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करेगी। इसके उसने काम नहीं तो वेतन नहीं लागू किया है। सरकार का कहना है कि बिना वैध कारण के कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Manipur govt introduces 'no work, no pay' rule for officials
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर सरकार ने राज्य के उन कर्मचारियों के लिए 'काम नहीं तो वेतन नहीं' का नियम लागू किया है, जो वास्तविक और जायज कारणों के बिना कार्यालयों से गैरहाजिर हैं। कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से एक परिपत्र (सर्कुलर) जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि ऐसी सूचना मिली है कि कई अधिकारी कार्यालयों में गैरहाजिर हैं या ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन

परिपत्र में कहा गया, जो अधिकारी राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण अपने कार्यालय आने में असमर्थ हैं, उन्हें उपायुक्तों, लाइन विभागों या फील्ड स्तर के कार्यलों में तैनात किया गया है। ताकि वे वहां से अपने कार्य जारी रख सकें या अपने दायित्व को निभा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आगे कहा गया है कि ऐसी सूचना है कि कई अधिकारी उन कार्यालयों में नहीं जा रहे हैं, जहां उन्हें संबद्ध (अटैच) किया गया है और अपनी ड्यूटी की रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं। परिपत्र में कहा गया है कि उपायुक्तों, विभागाध्यक्षों को बताया गया है कि वे इन अधिकारियों की हाजिरी दर्ज करने के लिए रजिस्टर बनाए रखें। इसके साथ ही उन्हें अधिकारियों के गलत आचरण की जानकारी वेतन का वितरण करने वाले अधिकारियों से साझा करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed