{"_id":"68a09b2e4269a9fd36098034","slug":"manipur-governor-ajay-kumar-bhalla-to-hold-additional-charge-as-nagaland-governor-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला को सौंपा गया नगालैंड का अतिरिक्त प्रभार, ला गणेशन के निधन से खाली हुआ पद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला को सौंपा गया नगालैंड का अतिरिक्त प्रभार, ला गणेशन के निधन से खाली हुआ पद
Sat, 16 Aug 2025 08:22 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 16 Aug 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला
- फोटो : ANI
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को शनिवार को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह पद नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन के बाद रिक्त हुआ था। 80 वर्षीय गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन के उपरांत भारत के राष्ट्रपति ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नगालैंड के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अतिरिक्त कार्यभार संभालने के लिए नियुक्त किया है।
विज्ञापन
कौन हैं अजय कुमार भल्ला?
आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) अजय कुमार भल्ला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल ही मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया था। अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2019 को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने 22 अगस्त 2024 तक लगभग पांच वर्षों तक भारत के गृह सचिव के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MEA: अलास्का में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात का भारत ने किया स्वागत, कहा- संवाद से ही बनेगी शांति की राह