{"_id":"6558e7456b0fde76a009f773","slug":"manipur-government-extends-partial-ban-on-mobile-internet-now-services-will-remain-suspended-till-this-date-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: सरकार ने मोबाइल इंटरनेट पर आंशिक प्रतिबंध बढ़ाया; अब इस तारीख तक निलंबित रहेंगी सेवाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: सरकार ने मोबाइल इंटरनेट पर आंशिक प्रतिबंध बढ़ाया; अब इस तारीख तक निलंबित रहेंगी सेवाएं
Sat, 18 Nov 2023 10:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Biren Singh
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर आंशिक प्रतिबंध को अगले पांच दिनों के लिए 23 नवंबर तक बढ़ा दिया है। ऐसा मणिपुर के पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य में अस्थिर कानून और व्यवस्था की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद किया गया। इसमें सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला, लापता व्यक्तियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, राजमार्ग नाकाबंदी, धरना-विरोध आदि शामिल थे।
विज्ञापन
मणिपुर सरकार के गृह आयुक्त टी रंजीत ने एक अधिसूचना में कहा है कि राज्य के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में वीपीएन के माध्यम से मोबाइल इंटरनेट, डेटा सेवाएं, इंटरनेट, डेटा सेवाएं 23 नवंबर, शाम 7:45 बजे तक अगले पांच दिनों के लिए बंद रहेंगी। हालांकि, राज्य सरकार ने पहले ही कुछ जिला मुख्यालयों में, जो हिंसा से प्रभावित नहीं थे, परीक्षण के आधार पर और मणिपुर उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार पर्याप्त संख्या में मोबाइल टावर खोले हैं।
विज्ञापन