फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur elections Okram Ibobi Singh elected as leader of Congress legislature party

मणिपुर : ओकराम इबोबी सिंह को चुना गया कांग्रेस विधायक दल का नेता

Sun, 12 Mar 2017 03:10 PM IST
amarujala.com- Written by : हर्षित गौतम
amarujala.com- Written by : हर्षित गौतम Updated Sun, 12 Mar 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
manipur elections Okram Ibobi Singh elected as leader of Congress legislature party
okram ibobi - फोटो : File Photo

म‌णिपुर में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस से ओकराम इबोबी सिंह को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह थोबल सीट से जीते उन्होंने बीजेपी के लैतानथेम बसन्ता सिंह को हराया है।  मणिपुर चुनाव में कुल 60 सीटों में से कांग्रेस ने 28, भाजपा ने 21, नागा पीपुल्स फ्रंट 4 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 4 और लोक जन शक्ति पार्टी , टीएमसी और निर्दलीय ने 1-1 सीटें मिली।

विज्ञापन


थाउबल सीट पर इबोबी के विरूद्ध इरोम शर्मिला भी चुनाव लड़ी थी। माना जा रहा था कि इरोम शर्मिला, मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को कड़ी टक्कर देंगी, लेकिन परिणाम इसके उलट आएं। इरोम को मजह 85 वोट ही मिले। ओकराम इबोबी सिंह को कुल  16290 वोट मिले जबकि भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंदी रहे लैतानथेम बसन्ता सिंह को 7611 वोट मिले।
विज्ञापन

 

15 सालों से हैं सीएम की कुर्सी पर काबिज

manipur elections Okram Ibobi Singh elected as leader of Congress legislature party
okram ibobi - फोटो : File Photo

गौरतलब है कि 2002 से ही ओकराम मणिपुर के सीएम पद पर काबिज हैं। मणिपुर की करीब 31 लाख जनसंख्या में 63 प्रतिशत मेतई है। मुख्यमंत्री इबोबी सिंह भी मेतई समुदाय से हैं। इसलिए मणिपुर में सरकार बनाने के लिए सभी पार्टियों को मेतई बहुल घाटी की सीटों पर ही फोकस करना पड़ता हैं। 

69 साल के ईबोबी सिंह सात मार्च, 2002 यानी बीते कोई 15 साल से लगातार इस उग्रवादग्रस्त राज्य के मुख्यमंत्री हैं। एक गरीब परिवार में पैदा होने और आठ भाई-बहनों के  बीच पलने-बढ़ने वाले सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के बूते जो मुकाम हासिल किया है उसकी मिसाल मणिपुर की राजनीति में देखने को नहीं मिलती। उनको कांग्रेस आलाकमान का भी पूरा समर्थन हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed