फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur clash parents of murdered Manipuri youths request govt to locate remains of their kids for last rites

मणिपुर: 'अंतिम संस्कार के लिए ढूंढें', जिन युवाओं के शवों की तस्वीर वायरल, उनके माता-पिता की सरकार से गुहार

Thu, 28 Sep 2023 03:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 28 Sep 2023 03:23 PM IST
सार

18 वर्षीय लड़की के पिता हिजाम कुलजीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें केवल आखिरी बार अपने बच्चों का चेहरा देखना हैं, जिससे की वह उनका अंतिम संस्कार कर सके। 

विज्ञापन
Manipur clash parents of murdered Manipuri youths request govt to locate remains of their kids for last rites
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह

विस्तार

इंफाल घाटी में दो युवाओं की मौत के बाद उनके शवों की तस्वीरें वायरल होने पर दो दिनों तक जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद गुरुवार को बच्चों के माता-पिता ने अंतिम संस्कार के लिए अधिकारियों से अपने बच्चों के अवशेष का पता लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने इस मामले में सीबीआई के शामिल होने से मौत के रहस्य सुलझने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन


18 वर्षीय लड़की के पिता हिजाम कुलजीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम केवल आखिरी बार अपने बच्चों का चेहरा देखना चाहते हैं, जिससे की हम उनका अंतिम संस्कार कर सके। इस नुकसान की भरपाई कोई भी नहीं कर सकता। मैतेई रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए हमें केवल उनके पहने हुए कपड़े का एक छोटा टुकड़ा की जरूरत होगी।' उन्होंने आगे कहा, 'जब भी मैं उसकी तस्वीर देखता हूं मैं पूरी तरह से बेचैन हो जाता हूं। मैं शांति नहीं ढूंढ पा रहा हूं। उसकी मं सुधबुध खो चुकी है।'
विज्ञापन


हालांकि इस घटना में मारे गए लड़के के परिवारवालों का भी यही हाल है। लड़के की मां ने बताया कि वह अपे बेटे के लिए रोज खाना बनाकर रखती है। उन्होंने आगे कहा, 'पूरे ढाई महीने हो गए और मैंने अबतक अपने बेटे का कंबल साफ नहीं किया, क्योंकि मुझे उसमें से उसकी खुशबु आती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन



गृह मंत्री ने दिया आश्वासन
यह घटना छह जुलाई की है, जब दोनों युवाओं को आखिरी बार बिष्णुपुर जिले के नमबोल में देखा गया था। पुलिस को उनका मोबाइल फोन लामदान में मिला। बुधवार को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि जिसने भी दोनों युवाओं की हत्या की है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जएगी। इस मामले की जांच के लिए सीबीआई के विशेष निदेशक अजय भटनागर की टीम राज्य में पहुंच चुकी है।

युवाओं के मौत की घटना के बाद इंफाल घाटी में दो दिनों तक विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें करीब 60 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद बुधवार शाम चार बजे से जिले में कर्फ्यू की छूट को अनियमित समय के लिए रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed