फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Army killed four Kuki militants, operation continues in Hingorani area since Saturday

मणिपुर: सेना ने चार कुकी उग्रवादियों को मार गिराया, हिंगोरानी में शनिवार से जारी है अभियान

Sun, 10 Oct 2021 07:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 10 Oct 2021 07:11 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन शनिवार को शुरू किया गया था। रविवार सुबह दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई। ऑपरेशन अभी भी जारी है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी कुकी समूह के थे।

विज्ञापन
Manipur: Army killed four Kuki militants, operation continues in Hingorani area since Saturday
भारतीय सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मणिपुर के हिंगोरानी इलाके में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया। रविवार सुबह दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई। ऑपरेशन अभी भी जारी है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी कुकी समूह के थे। ऑपरेशन में असम राइफल्स और भारतीय सेना की तीन कोर शामिल हुईं। मणिपुर में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन शनिवार को शुरू किया गया था। रविवार सुबह दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी कुकी समूह के थे।

विज्ञापन


हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गैरकानूनी कुकी उग्रवादी समूह यूकेएलएफ के एक स्वयं-भू अध्यक्ष को गिरफ्तार किया था। उसे हथियारों की तस्करी और देश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के स्वयं-भू अध्यक्ष लुंखोसन हाओकिप फरार चल रहा था। उस पर असम राइफल्स के हथियार चुराने का भी आरोप था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed