फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: 16 militants arrested in Manipur, arms recovered, Manipur Police- News in Hindi

Manipur: मणिपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 48 घंटे में प्रतिबंधित संगठनों के 16 सदस्यों को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 06:55 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 20 Apr 2025 06:55 PM IST
सार

मणिपुर में पुलिस और सुरक्षा बलों की तरफ से कार्रवाई लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, पिछले 48 घंटे में कई प्रतिबंंधित गठबंधन के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई राज्य के कई जिलों मे की गई है।

विज्ञापन
Manipur: 16 militants arrested in Manipur, arms recovered, Manipur Police- News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मणिपुर में पिछले 48 घंटों में कई प्रतिबंधित संगठनों के कुल 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, मणिपुर पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि, प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के दो कार्यकर्ताओं को शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के नोंग्दम गांव के पास नेपेटपल्ली एंड्रो रोड से गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कथित तौर पर जबरन वसूली में शामिल थे।
विज्ञापन


बिष्णुपुर और इंफाल पश्चिम से एक-एक गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग वार्ड नंबर 13 से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि उसी दिन प्रतिबंधित केसीपी (एमएफएल) के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल पश्चिम जिले के सलाम ममांग लेइकाई केतुकी लम्पक से गिरफ्तार किया गया, उन्होंने बताया कि वे कथित तौर पर जबरन वसूली में भी शामिल थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tamil Nadu Politics: क्या 50 साल बाद करुणानिधि की राह पर CM स्टालिन? पिता का सपना था- राज्यों को अधिक अधिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफाल पूर्वी जिले में भी की गई कार्रवाई
उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के क्यामगेई हेइबोंग माखोंग इलाके से प्रतिबंधित प्रेपक (पीआरओ) के एक कैडर को गिरफ्तार किया। प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक कैडर को इंफाल पूर्वी जिले से हिरासत में लिया गया। वहीं यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलेईपाक (यूपीपीके) के एक सदस्य को भी शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले से गिरफ्तार किया गया। उसी दिन इंफाल पूर्वी जिले के संजेनबाम शांगशाबी गांव से प्रतिबंधित प्रेपक के एक अन्य सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया।

पीपुल्स वार ग्रुप के सात सदस्य भी किए गए गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने रविवार दोपहर को बताया कि प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के सात उग्रवादियों को थौबल जिले के हीरोक पार्ट-3 में कमांडो टीमों और सीआरपीएफ इकाइयों की तरफ से आधी रात को चलाए गए अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह अभियान रात करीब 1 बजे से 3 बजे तक चला। पुलिस ने बताया कि उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।


स्थानीय लोगों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कुछ स्थानीय लोगों ने पत्थर फेंककर कर्मियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए 'गैर-घातक साधनों का इस्तेमाल किया गया'। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: 'तीन भाषा नीति और NEET से तमिलनाडु में हिंदी थोपने की कोशिश', उदयनिधि स्टालिन का केंद्र पर आरोप

मई 2023 से हिंसा की आग में जल रहा मणिपुर
मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से पुलिस और सुरक्षा बल पूरे मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं। मैतेई और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय संघर्ष में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed