फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manik Saha: From dentist to the Chief Minister of Tripura, know the journey of Manik Saha

Manik Saha: डेंटिस्ट से सबसे अमीर विधायक और फिर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री तक, जानें माणिक साहा का सफर

Wed, 08 Mar 2023 01:57 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 08 Mar 2023 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार
माणिक साहा का कॅरियर काफी रोचक रहा है। वह पेशे से डेंटिस्ट रहे। इसके बाद राजनीति में कदम रखा और सबसे अमीर विधायक से मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय किया। आइए जानते हैं माणिक साहा के बारे में सबकुछ...
loader
Manik Saha: From dentist to the Chief Minister of Tripura, know the journey of Manik Saha
प्रधानमंत्री मोदी के साथ माणिक साहा। - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद आज माणिक साहा ने लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। साहा की नई कैबिनेट में भाजपा के आठ और आईपीएफटी के सदस्य को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। 


माणिक साहा का कॅरियर काफी रोचक रहा है। वह पेशे से डेंटिस्ट रहे। इसके बाद राजनीति में कदम रखा और सबसे अमीर विधायक से मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय किया। आइए जानते हैं माणिक साहा के बारे में सबकुछ...


डेंटिस्ट से बने राजनेता 
70 साल के डॉ. माणिक साहा डेंटिस्ट से राजनेता बने हैं। साल 2016 में वह भाजपा में शामिल हुए थे। लखनऊ में किंग जॉर्ज के मेडिकल कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई करने वाले माणिक साहा को पिछले साल ही भाजपा ने त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया था। उन्हें बिप्लब देब की जगह दी गई थी। साहा एक खिलाड़ी भी थे और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख रहे हैं। साहा 2020 से 2022 के बीच त्रिपुरा में बीजेपी के प्रमुख भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले वे राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 

भाजपा से पहले कांग्रेस में थे माणिक साहा  
भाजपा में शामिल होने से पहले माणिक साहा कांग्रेस में थे। वह 2016 में बीजेपी में शामिल हुए थे। भाजपा से जुड़ने के बाद उन्हें बूथ प्रबंधन समिति और राज्य स्तरीय स्दस्यता अभियान के प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया था। माणिक साहा को सीएम बनने से एक महीने पहले ही राज्यसभा सांसद चुना गया था। सीएम बनाए जाने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। 

त्रिपुरा के सबसे अमीर विधायक हैं साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा राज्य के सबसे अमीर विधायक हैं। इस बार उन्होंने पश्चिमी त्रिपुरा के टाउन बारदोवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। साहा के पास कुल 13.90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 1.10 करोड़ रुपये की चल और 12.80 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। मुख्यमंत्री साहा ने 1257 वोटों से इस बार चुनाव जीता है। उन्हें 19586 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 18329 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed