फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mani Shankar Aiyer apologise for using bad language to address PM Modi

राहुल के कहने पर 'नीच' वाले बयान पर मांगी माफी, अय्यर बोले- हिंदी कमजोर, अनुवाद में हो गई गलती

Fri, 08 Dec 2017 05:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 05:41 AM IST
विज्ञापन
Mani Shankar Aiyer apologise for using bad language to address PM Modi
मणिशंकर अय्यर, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहने पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आलोचना की है। जिसके बाद अय्यर ने अपने शब्दों के लिए पीएम से माफी मांगी। अय्यर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैंने अंग्रेजी के शब्द LOW का हिंदी अनुवाद किया था अगर नीच का मतलब LOW BORN होता है तो मैं माफी मांगता हूं।'
विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट किया 'भाजपा और पीएम कांग्रेस पार्टी के लिए गंदी भाषा  का उपयोग करते हैं। लेकिन हमारी पार्टी की अलग संस्कृति है। मैं मणिशंकर द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को सही नहीं मानता। हमारी पार्टी और मैं चाहता हूं कि वह इसके लिए माफी मांगे।'
विज्ञापन

 

अय्यर ने एक संवाद एजेंसी को दिए गए साक्षात्कार में मोदी के बारे में कहा, ‘ये आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है। इसमें कोई सभ्यता नहीं है। ऐसे मौके पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है।’


अय्यर प्रधानमंत्री के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम लिए बगैर उन पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नीचा दिखाने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को एक रैली में कहा कि राष्ट्र निर्माण में अंबेडकर का योगदान बहुत बड़ा था, लेकिन कुछ लोगों ने उसे कम करके आंकने की कोशिश की जिसमें वे सफल नहीं हुए।

गुजरात में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले आया उनका यह बयान कांग्रेस को भारी पड़ सकता है। मोदी ने पलटवार करते हुए इसे गुजरात का अपमान बताया है। प्रधानमंत्री ने सूरत में बृहस्पतिवार को एक चुनावी रैली में कहा कि ऊंच-नीच इस देश के संस्कार में नहीं है। ऐसा लगता है कि मणिशंकर अय्यर में मुगल संस्कार भरे हुए हैं। पीएम ने कहा कि वे कांग्रेस की नजर में भले ही नीच हों लेकिन उन्होंने सारे ऊंचे काम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed