फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manglor's Aloysius College invoked controversial code of conduct for students

मैंगलोर के कॉलेज का तालिबानी फरमान, लिपस्टिक और काजल लगाने पर बैन

Wed, 07 Sep 2016 09:30 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Manglor's Aloysius College invoked controversial code of conduct for students
सेंट अलॉसियस कॉलेज - फोटो : fb
कर्नाटक के मैंगलोर स्थित सेंट अलॉसियस कॉलेज ने छात्राओं के लिए एक तालिबानी फरमान जारी किया है। हालांकि नियम छात्र-छात्राओं दोनों के लिए हैं, लेकिन इन नियम कायदों से सबसे ज्यादा असर छात्राओं पर ही पड़ेगा। कॉलेज के इस फरमान से छात्र-छात्राएं और उनके परिजन खासे नाराज़ हैं। 
विज्ञापन


सेंट अलॉसियस कॉलेज ने कुछ दिन पहले हुए ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्र और छात्राओं के लिए नियम बनाए थे। इन नियमों के मुताबिक कॉलेज में लड़के-लड़कियां आपस में बात भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन


कॉलेज ने छात्र-छात्राओं पर आपस में बात करने के अलावा भी कई तरह की बंदिशें लगाई हैं। जैसे कि अकेली लड़की छात्रों के समूह से बात नहीं करेगी, अकेला लड़का लड़कियों के समूह से बात नहीं करेगा, छात्र और छात्रा किसी पब में पार्टी के लिए नहीं जा सकते, कोई छात्रा दोपहर में खाना खाने बाहर नहीं जा सकती, कॉलेज के दौरान एक क्लास की छात्रा दूसरे क्लास के छात्रों से नहीं मिल सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्र-छात्राओं पर पहली बार 500 रुपये, दूसरी बार 1000 रुपये का फाइन लगाया जाएगा। बार बार ऐसा करने पर संबंधित छात्र/छात्रा को कॉलेज से निष्काषित कर दिया जाएगा।

Manglor's Aloysius College invoked controversial code of conduct for students
सेंट अलॉसियस कॉलेज - फोटो : fb
कॉलेज ने जो नियम बनाए हैं उसमें लड़कियों के मेकअप की बात सबसे पहले की गई है, कॉलेज ने लड़कियों के लिपस्टिक लगाने पर रोक लगाई है, वे केवल रंगहीन लिप ग्लॉल लगा सकती हैं। ज्यादा मेकअप करना, मोटा काजल लगाना, नेल ऑर्ट, टैटू बनवाना यहां तक कि मेंहदी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। छात्राएं सिर्फ हथेली पर मेहंदी लगा सकती हैं मेंहदी लगाने के लिए भी छात्राओं को पहले अनुमति लेनी होगी। 

इसके बाद हेयर स्टाइल भी कैसा होगा इस बारे में भी बताया गया है, लड़कियां बाल खोलकर कॉलेज में नहीं रह सकतीं, इसके अलावा लड़कियां के कॉलेज में बालों में कंघी नहीं कर सकतीं। यहां तक कि बालों में कलर करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। लड़कियों के लिए विशेष ड्रेस कोड बनाया गया है, लड़कियों के लिए कॉलेज यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसमें शर्ट की कॉलर बटन को छड़कर अन्य  सभी बटन बंद होनी चाहिए।

छात्र-छात्राओं को एक दूसरे को छूने पर के साथ-साथ कॉलेज परिसर या कैंटीन में जन्मदिन मनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed