फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mangaluru muslim friends confession Mangaluru Three Muslim friends put objectionable things in the temples donation box confessed in fear of God after death of one

मंगलूरू: तीन मुस्लिम दोस्तों ने मंदिर के दानपात्र में डालीं आपत्तिजनक चीजें, एक की मौत के बाद कबूला जुर्म

Sat, 03 Apr 2021 08:21 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 03 Apr 2021 08:21 AM IST
सार

  • कोरगाजा मंदिर में गंदी हरकत करने का मामला
  • दोस्त की मृत्यू के बाद सताया भगवान का डर
  • पुजारी के सामने कबूला गुनाह, भेजे गए जेल

विज्ञापन
mangaluru muslim friends confession Mangaluru Three Muslim friends put objectionable things in the temples donation box confessed in fear of God after death of one
मंगलूरू का कोरगाजा मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले मंगलूरू से बेहद संगीन मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, तीन मुस्लिम युवकों ने मिलकर यहां के कोरगाजा मंदिर के दानपात्र में आपत्तिजनक चीजें डाली थीं। इनमें से एक दोस्त की मौत होने पर बाकी के दो दोस्त डर गए और मंदिर के पुजारी के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वहीं, बाद में पुजारी ने दोनों दोस्तों को पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


कोरगाजा मंदिर में गंदी हरकत करने वाले इन युवकों की पहचान अब्दुल रहीम और तौफिक के तौर पर हुई है। दोनों ही जोकाटे के रहने वाले हैं। इन दोनों आरोपियों ने अपने एक और दोस्त नवाज के साथ मिलकर मंदिर के दानपात्र में आपत्तिजनक चीजें डाली थीं। इसके बाद नवाज की अचानक तबीयत खराब रहने लगी। उसे खून की उल्टियां होने लगीं और कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

भगवान के प्रकोप से बचने के लिए कबूला जुर्म

इन घटनाक्रमों से रहीम और तौफिक डर गए। उन्हें भगवान के श्राप का डर सताने लगा और अनिष्ट की आशंका में उन्होंने पश्चाताप का फैसला किया। दोनों आरोपियों ने भगवान के श्राप और दंड के डर से अपना अपराध स्वीकार लिया और सजा भुगतने के लिए सरेंडर कर दिया। अब यह दोनों दोस्त जेल की सजा काट रहे हैं।

जब नवाज की हालत बिगड़ने लगी थी तभी से रहीम और तौफिक इसे भगवान का प्रकोप मानने लगे। वह दोनों नहीं चाहते थे कि उन पर भी भगवान के प्रकोप बरसे। वहीं, नवाज ने मौत से पहले उन्हें नसीहत दी कि वह भगवान के प्रकोप से बचने के लिए अपना जुर्म कबूल लें। इसके बाद दोनों तुरंत मंदिर के पुजारी के पास पहुंचे और अपना गुनाह कबूल करने लगे।

नवाज ने मंदिर में किया था शौच

पहले तो पुजारी को यह सब बातें मजाक लगीं, लेकिन जब पुजारी ने दानपात्र को खोला तो चौंक गए। इसके बाद पुजारी ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पहले भी मंदिर में आपत्तिजनक चीजें फेंक चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि नवाज ने मंदिर में पहले शौच भी किया था, वह कथित रूप से काले जादू में फंसा था।

इस मामले के उजागर होने के बाद जिले में तनाव की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिए गए है। वहीं, दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल, पुलिस सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। गौरतलब है कि कोरगाजा मंदिर के दानपात्र में पिछले कुछ महीनों में कम से कम चार बार आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने का मामले सामने आ चुका है। इसके अलावा मंदिर परिसर में पेशाब करने का भी मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed