फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maneka Gandhi said that imprisoned women must get the chance to meet their parted children

जेल में बंद महिलाओं को मिले उनसे अलग हुए बच्चों से नियमित मिलने का मौका : मेनका

Sun, 16 Sep 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Sep 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi said that imprisoned women must get the chance to meet their parted children

विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सुझाव दिया है कि जेल में बंद मांओं से अलग किये गए बच्चों को हफ्ते में कम से कम तीन बार उनसे मिलने दिया जाए। बच्चों की तस्करी के मामले सामने आने के बीच यह सुझाव आया है। 

गृह मंत्रालय को लिखा गया पत्र
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को लिखा है कि जेल नियमावली में ऐसा प्रावधान शामिल किया जाए जिसके तहत बच्चे जेल में बंद मां से हफ्ते में तीन बार मिल सकें, जिससे महिला का बच्चों से संपर्क कम न हो। इससे बच्चों की तस्करी के मामले भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया है कि जेल से रिहा होने के बाद कई बार मां अपने बच्चों की तलाश नहीं कर पाती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बच्चे हो जाते हैं तस्करी के शिकार
मेनका गांधी ने कहा कि जब जेल में कोई बच्चा पैदा होता है तो मां पांच वर्ष तक उसका पालन-पोषण वहां कर सकती है। पांच साल की उम्र के बाद बच्चे को मां से अलग कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि देखा गया है कि जिन मांओं से उनके बच्चे अलग हुए, उनमें से आधों को अपने बच्चों के बारे में कुछ पता ही नहीं होता। उनमें से कई बच्चे तस्करी के शिकार हो जाते हैं। 
 
विज्ञापन

सप्ताह में तीन बार मिलने का हो प्रावधान
उन्होंने कहा कि हम जेल नियमावली के तहत एक प्रावधान की योजना बना रहे हैं। इसके तहत अगर बच्चा अलग किया जाता है तो उसे हफ्ते में तीन बार अपनी मां से मिलने का मौका दिया जाए और बच्चे को जिले से बाहर ले जाने की अनुमति न दी जाए। 

इनपुट : भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed