फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man with criminal record steals buffaloes at knife point in Gujarat

अहमदाबाद : चाकू की नोंक पर चारा चरती 13 भैंस लूट ले गए बदमाश, आदतन मवेशी लुटेरा है मुख्य आरोपी

Thu, 20 Jan 2022 02:46 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Jan 2022 02:46 AM IST
सार

पीड़ित भरवाड़ पशुपालन का व्यवसाय करता है। वह अपनी 13 भैंसों को साबरमती नदी के किनारे फतेहवाड़ी नहर के पास चराने के लिए ले गया था। वहीं पर उसके साथ यह घटना घटी।

विज्ञापन
Man with criminal record steals buffaloes at knife point in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहमदाबाद में एक व्यक्ति ने पशु मालिक को लूट लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी पहले कई आपराधिक मामलों में नामजद एक व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर पशु मालिक की 13 भैंसों को लूट लिया, भैंसों का मूल्य करीब 6.5 लाख रुपये है। यह घटना पिछले हफ्ते की है जब पशु मालिक अपनी भैंसों को चरा रहा था।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज होते ही तत्काल छानबीन शुरू कर दी। नतीजन अहमदाबाद शहर में सरखेज पुलिस सात जानवरों को बरामद करने में कामयाब रही, जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद अजहर मनियार (19) और उसके भाई नईम मनियार और नदीम मनियार अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन


भैंसों को चराने ले गया था नदी के किनारे
पुलिस उपनिरीक्षक एसी जाला ने बताया कि घटना 14 जनवरी की है, जब सरखेज गांव निवासी रणछोड़ भरवाड़ पशुपालन का व्यवसाय करता है। वह अपनी 13 भैंसों को साबरमती नदी के किनारे फतेहवाड़ी नहर के पास चराने के लिए ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोप है कि  फतेहवाड़ी के निवासी अजहर और उसके दो भाइयों ने भरवाड़ को उनकी अनुमति के बिना क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने के लिए कहा और भैंस चराने की अनुमति के लिए पैसे की मांग की। इसके बाद तीनों ने भरवाड़ के पर्स से कुछ नकदी छीन ली और चाकू की नोंक पर सभी 13 भैंसों को ले गए।

सात भैंसें बरामद
पुलिस अधिकारी जाला ने कहा कि भरवाड़ ने डर के मारे पुलिस के पास जाने में देर कर दी। शिकायत दर्ज कराने के बाद मंगलवार शाम सरखेज थाने में आईपीसी की धारा 392 के तहत लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि परिवार को एक ही दिन 13 में से दो भैंसें मिलीं, वहीं पुलिस ने बुधवार को दो लोगों के पास से सात और भैंसें बरामद कीं जिनसे अब पूछताछ की जा रही है।


अधिकारी ने कहा कि तीनों आरोपी और चार भैंसों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि अजहर को इससे पहले चार से पांच बार मवेशी चुराने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। इससे जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed